{"_id":"62b9f32b0ba54a3ade7d6668","slug":"the-miscreants-took-28-thousand-of-the-van-driver-pratapgarh-news-ald336068164","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में लगी आग, तीन वाहन जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में लगी आग, तीन वाहन जलकर राख
विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र के लोकापुर में संदिग्ध दशा में आग लगने से जली बाइक व कार। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
जेठवारा इलाके के लोकापुर बाजार में रविवार रात संदिग्ध हालत में लगी आग से तीन वाहन समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए। सोमवार भोर में जानकारी होने के बाद फायरब्रिगेड के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जेठवारा थाना क्षेत्र के लोकापुर बाजार निवासी दिलीप जायसवाल ने अपने मकान में ही बने गैराज में रविवार की रात बोलेरो, कार व बाइक खड़ी की थी। वहां जनरेटर भी रखा था। सोमवार भोर में मार्निंगवॉक पर निकली महिलाओं की नजर गैराज से उठ रहे धुंए पर पड़ी। महिलाओं ने गेट पर लिखे नंबर पर फोन मिलाकर दिलीप को सूचना दी। आग लगने की खबर मिलते ही दिलीप भागकर मौके पर पहुंचा। गैराज का ताला खोलने पर वह दंग रह गया।
अंदर खड़े सभी वाहन पूरी तरह से जल चुके थे। गनीमत थी कि मकान के दूसरे हिस्से तक आग नहीं पहुंची थी। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड की टीम पहुंची। लोगों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
इस बीच घटना की सूचना मिलने पर भाजपा नेता कुंदन सिंह, भाजपा महामंत्री अशोक कुमार मिश्रा समेत अन्य लोग पहुंच गए। कुछ देर में पुलिस भी आ गई। फायरब्रिगेड की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। पुलिस घटना के बारे में छानबीन करती रही। आग से करीब बीस लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया। दिलीप ने गैराज में आग लगाने की आशंका जताई है।
आग से क्षतिपूर्ति के नाम पर मिलेेंगे 35 सौ रुपये
आग लगने से हुए नुकसान की भरपाई प्रशासन की ओर से की जाती है, मगर वह ऊंट के मुंह में जीरा ही साबित होती है। राजस्व विभाग के अनुसार, यदि आग से क्षतिपूर्ति के लिए पीड़ित द्वारा प्रार्थना पत्र दिया जाएगा तो तहसील प्रशासन उसे नुकसान की भरपाई के रूप में केवल 35 सौ रुपये ही उपलब्ध कराएगा। आवासीय भवन में आग लगने के पर प्रधानमंत्री आवास का लाभ भी मिलेगा।