फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The miscreants took 28 thousand of the van driver

वैन चालक के 28 हजार ले उड़े बदमाश

Mon, 27 Jun 2022 11:37 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
The miscreants took 28 thousand of the van driver
वैन चास्थानीय बाजार में गैस डिलीवरी वैन के कर्मचारी को झांसा देकर सोमवार को दिनदहाड़े तीन बदमाश 28,500 रुपये लेकर भाग निकले। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस बदमाशों की खोजबीन में हाथ-पैर मारती रही, मगर उनका पता नहीं चला। कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

पट्टी कस्बा स्थित प्रज्ञा इंडेन गैस एजेंसी का कर्मचारी श्रीप्रकाश मौर्य निवासी सधईपुर डिलीवरी वैन भी चलाता है। उसके साथ कंधई थाना क्षेत्र के परसनी का राजकुमार सिंह भी रहता है। सोमवार को श्रीप्रकाश वैन लेकर करैला बाजार आया और अमर टेंट हाउस के करीब डिलीवरी वैन खड़ी कर ग्राहकों को सिलिंडर देने लगा। बाजार के लोगों के अनुसार, इस बीच एक बाइक से तीन युवक पहुंचे। उन्होंने वैन के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी।
विज्ञापन

बाइक पर बैठा एक युवक श्रीप्रकाश के पास पहुंचा और बोला कि उसकी वैन से धुआं उठ रहा है। यह सुनते ही श्रीप्रकाश रुपयों से भरा बैग चालक की सीट की ओर रखकर वैन का बोनट खोलने लगा। इस बीच मौका पाकर बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। गैस एजेंसी कर्मचारी से दिनदहाड़े रुपये उड़ाने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर में सीओ पट्टी व स्वॉट टीम भी मौके पर पहुंची। आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, मगर बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी। इस मामले में पुलिस ने श्रीप्रकाश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed