{"_id":"62dda79d32a83c124b4ca1f7","slug":"the-married-woman-was-killed-by-hitting-her-head-after-slitting-her-throat-pratapgarh-news-ald3379346180","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले व सिर में आई चोटों के कारण हुई थी विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गले व सिर में आई चोटों के कारण हुई थी विवाहिता की मौत
विज्ञापन
नगर कोतवाली के सरोज चौराहा कांशीराम कॉलोनी की रहने वाली सायमा को गला कसने के बाद सिर पर प्रहार कर मौत के घाट उतारा गया था। चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच रविवार को उसके शव का पोस्टमार्टम किया।
सरोज चौराहा कांशीराम कॉलोनी निवासी मुन्नी की बेटी सायमा की शादी कॉलोनी में रहने वाले सलमान के साथ हुई थी।
पहले भी सलमान दो शादियां कर चुका था। 12 जुलाई को पति सलमान ने सायमा को कपड़ा खरीदने के लिए बाजार बुलाया था। देर शाम तक घर नहीं लौटी। मां मुन्नी देवी बेटी की तलाश करती रही। उसका सुराग न लगने पर नगर कोतवाली में दामाद सलमान समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई कि सई नदी पुल के नीचे पति सलमान ने अपने साथियों के साथ मिलकर सायमा की हत्या कर लाश को दफना दिया है।
जिलाधिकारी से अनुमति के बाद शनिवार देर रात तक कब्र खोदकर पुलिस ने शव बरामद किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सायमा के सिर में चोट के साथ हड्डियां टूटी मिली हैं। गला कसने के भी निशान मिले हैं। गला कसकर सिर पर किसी वजनदार वस्तु से प्रहार करने के कारण उसकी मौत हुई है। सूत्रों के अनुसार सलमान झांसा देकर उसे टेंपो से सई नदी की ओर लेकर गया। रास्ते में गला कसकर उसकी हत्या कर दी। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।