{"_id":"6154aca58ebc3e0de87c014f","slug":"the-lock-on-belkharnathdham-block-continued-to-hang-for-the-second-day-the-princes-raised-slogans-pratapgarh-news-ald3170206171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलखरनाथधाम ब्लाक में दूसरे दिन लटकता रहा ताला, प्रधानों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलखरनाथधाम ब्लाक में दूसरे दिन लटकता रहा ताला, प्रधानों ने की नारेबाजी
Thu, 30 Sep 2021 04:33 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
बाबा बेलखरनाथ ब्लाक में प्रधान संघ द्वारा ताला बंदी करने से बाहर खड़े कर्मचारी। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलखरनाथधाम ब्लॉक के शेखपुर अठगवां के प्रधान आलोक सिंह की पिटाई के मामले को लेकर दूसरे दिन भी प्रधान संघ के पदाधिकारी आक्रोशित दिखे। ब्लॉक कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रधानों ने किसी भी कर्मचारी को अंदर नहीं घुसने दिया। जिले के अफसरों को मामले की जानकारी होने पर कंधई पुलिस को भेजकर ताला खुलवाया गया। मामले में समझौते को लेकर दोनों पक्षों में बातचीत जारी रही, मगर शाम तक कंधई थाने में जमा प्रधान ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते रहे।
बुधवार की सुबह प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने ब्लॉक के प्रवेश द्वार पर तालाबंदी कर प्रमुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने की मांग की। प्रधानों का आक्रोश देखकर बीडीओ ब्लॉक ही नहीं गए। सीडीओ के निर्देश पर दोपहर एक बजे पहुंची कंधई पुलिस ने प्रधानों को समझाबुझाकर ताला खुलवाया। शेखपुर अठगवां के प्रधान आलोक सिंह ने ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर रंगदारी मांगने, सोने की चेन और पांच हजार नकदी छीनने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
घटना को लेकर प्रधान और ब्लॉक प्रमुख के समर्थकों के बीच तनातनी का माहौल रहा। मंगरौरा ब्लॉक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह प्रधान और प्रमुख के बीच समझौता कराने के लिए दिनभर माथापच्ची करते रहे। उधर, खंड विकास अधिकारी उमेशचंद यादव ने बताया कि प्रधान और ब्लॉक प्रमुख के बीच समझौता हो गया है। दोपहर में पुलिस और ब्लॉक प्रमुख के पहुंचने के बाद ब्लॉक का गेट खुलवाया गया।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख से मेरा कोई समझौता नहीं हुआ है। प्रधान संघ के अध्यक्ष के कहने पर सरकारी कार्य करने के लिए ब्लॉक परिसर का ताला खोला गया है। ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। -आलोक सिंह, प्रधान, शेखपुर अठगवां
प्रधान से समझौता हो गया है, दोनों लोग सगे रिश्तेदार हैं। अब किसी प्रकार का गतिरोध नहीं है। ब्लॉक कार्यालय में प्रतिदिन की तरह कामकाज हो रहा है। - सुशील सिंह, ब्लॉक प्रमुख, बेलखरनाथधाम