{"_id":"68963cd3187b78a2700050a3","slug":"the-hospital-is-running-on-the-basis-of-pharmacist-for-two-years-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-145279-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दो साल से फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दो साल से फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा अस्पताल
विज्ञापन
सरकार के लाख प्रयास के बाद भी स्वास्थ्य महकमे में सुधार होता नहीं दिखाई दे रहा है। लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।
विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन से अधिक आयुर्वेदिक अस्पताल हैं। महज दो अस्पताल को छोड़कर किसी भी अस्पताल में डाॅक्टर नहीं है। फार्मासिस्ट, वार्डबॉय के भरोसे अस्पतालों को संचालित किया जा रहा है। सोनाही गांव में आयुर्वेदिक अस्पताल है, जो सीएचसी बेलखरनाथ के भवन में चल रहा है। दो साल से आयुर्वेदिक चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई है।
फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल चल रहा है। फार्मासिस्ट राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि दो साल पूर्व डाॅ. शिवानी गुप्ता की तैनात थी, दो साल पूर्व रखहा में तबादला होने से यहां किसी डाॅक्टर की तैनाती नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने आयुर्वेदिक डाॅक्टरों के तैनाती की मांग की है।