प्रतापगढ़ : दूल्हे को आया चक्कर, गश खाकर गिरा, दुल्हन का शादी से इनकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंधई इलाके में मंगलवार शाम जयमाल के वक्त ही अचानक दूल्हा गश खाकर गिर गया। यह देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी वह शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई। बरातियों को बंधक बनाने की खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बुधवार शाम तक दोनों पक्षों में समझौता कराने की पंचायत चलती रही। आखिरकार वर पक्ष की तरफ से ढाई लाख रुपये लौटाने की बात मानने और एक लाख रुपये तुरंत लड़की पक्ष को देने के बाद मामला शांत हुआ।
पट्टी कस्बे के रायपुर निवासी छोटेलाल साहू के बेटे मंगल साहू की शादी कंधई थाना क्षेत्र के रखहा निवासी रामचंद्र गुप्ता की बेटी प्रेमी देवी के साथ दस माह पहले तय हुई थी। कोरोना के चलते शादी में विलंब हो गया। मंगलवार को मंगल साहू की बरात प्रेमी देवी के घर आई थी। द्वारपूजा के बाद बरातियों को जलपान कराकर भोजन की व्यवस्था कराई जाने लगी।
कन्या पक्ष के लोग दूल्हा समेत अन्य लोगों को रोककर शादी में हुए खर्च लौटाने की मांग करने लगे, जिसे लेकर विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। बुुधवार को भी उनके बीच समझौते का प्रयास चलता रहा। कन्या पक्ष के लोगों का कहना था कि वरीक्षा से लेकर भोजन, टेंट समेत अन्य कार्यों में हुआ खर्च 5.50 लाख रुपये दूल्हा पक्ष लौटाए। वह बीमार युवक से शादी नहीं करेंगे। काफी पंचायत के बाद दूल्हे की तरफ से ढाई लाख रुपये लौटाने और एक लाख रुपये तुरंत लड़की पक्ष को देने के बाद मामला शांत हुआ।