फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The father worked hard, the child turned it into gold.

Pratapgarh News: पिता ने मजदूरी में पसीना बहाया, बच्चे ने उसे सोना बनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The father worked hard, the child turned it into gold.
सत्यम यादव ने अपने पिता की मेहनत में रंग भर दिया। हाईस्कूल की परीक्षा में उसने प्रदेश में चौथा और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। पिता समर यादव ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हैं। मेहनतकश के घर में बृहस्पतिवार को खुशियां बरसीं।
विज्ञापन

कुंडा तहसील के गांव नईदी रायगढ़ निवासी समर यादव की एक बेटी अंशिका और दो बेटे विपिन और सत्यम हैं। विपिन इंटर और अंशिका सातवीं में पढ़ती है। सत्यम ने बताया कि पिता जी पहले यहीं ईंट भट्टे पर मजदूरी करते थे। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा था तो उन्होंने दूसरे प्रदेश में जाकर मजदूरी शुरू कर दी।
विज्ञापन

सत्यम ने बताया कि पिता जी जी-तोड़ मेहनत करते हैं ताकि हम लोगों की पढ़ाई में कोई कमी न रहने पाए। उसे भी पढ़ने का शौक बचपन से रहा। पिता ने हमेशा प्रोत्साहित किया। दिनभर में वह सात घंटे पढ़ाई करता है। मां सीमा यादव गृहिणी हैं। वह खान-पान का पूरा ध्यान रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed