{"_id":"6f7036f78970f7a2112e4ca0b4da00f7","slug":"the-desire-of-millions-dhanteras-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर करोड़ों की हसरत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर करोड़ों की हसरत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 07 Nov 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। धनतेरस के लिए सर्राफा बाजार तैयार है। त्योहार के मौके को भुनाने के लिए बड़े सर्राफा व्यापारियों और स्वर्णकारों ने पूरी तैयारी कर ली है। दुकानें जेवरों से सजी हैं तो ग्राहकों के लिए कई ऑफर भी दे दिए गए हैं। करोड़ों कमाने की हसरत में व्यापारी दिन-रात एक किए हुए हैं। खरीदारों को लुभाने के लिए जेवरों के शोरूम भी सज गए हैं।
फसलों की मार और तेजी से बढ़ रही मंहंगाई को देखने के बाद सोनार सोने, चांदी के व्यापार में दांव लगाने से थोड़ा हिचक रहे थे।
बड़े व्यापारी शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर भी लगातार नजरें गड़ाए हुए थे, लेकिन दीपावली के ऐन पहले ग्राहकों का मूंड भांपकर उन्होंने करोड़ों कमाने की हसरत में पूरा दम लगा दिया है। तर्क है कि अगर बाजार में दम होगा तभी ग्राहक आएंगे। उनका ध्यान दुकान की ओर खींचने के लिए थोड़ी बहुत तो तैयार बनती है। पंजाबी मार्केट में ज्वैलरी के कारोबारी अश्वनी केसरवानी का कहना है कि इसके लिए सोने ओर चांदी के गहने बनवाने का काम शुरू करा दिया गया। आगे भगवान मालिक है।
इस बार चांदी के सिक्के दुकानों पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। गत वर्ष दीपावली पर्व के एक सप्ताह पहले से ही चांदी के सिक्के आभूषणों की दुकानों के काउंटर पर पहुंच गए थे। सूत्रों की मानें तो सोनार भाव में उतार और चढ़ाव को देखते हुए चांदी का सिक्के को लेने से घबरा रहे हैं। वहीं लोग चांदी का भाव बढ़ने की उम्मीद में सिक्का निकाल नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह के भीतर सोने और चांदी के भाव में निरंतर आ रही गिरावट के चलते खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले हो गई है। लोग दुकानों पर पहुंचकर एडवांस में गहने बनवाने का आर्डर दे रहे हैं। उनको डर है कि कहीं भाव बढ़ न जाए। पिछले कई दिनों से सोने और चांदी का भाव जिस हिसाब से लुढ़क रहा है, उसको देखने के बाद दाम बढ़ने के आसार बहुत कम हो गए हैं। पिछले दिनों के सोने के भाव पर नजर डालने पर पता चलता है कि इसकी कीमत लगातार घट रही है। 28 अक्तूबर को प्रति दस ग्राम का भाव 27 हजार 300 सौ था।
1 नवंबर को लुढ़क कर 26 हजार 8 सौ पर पहुंच गया। इसके बाद भी इसमें स्थिरता नहीं आई। 6 नवंबर को दाम में 4 सौ रुपए की गिरावट आने के बाद भाव 26 हजार 400 हो गया। सोेने में आ रही गिरावट को देखकर चांदी की बाजार भी डाउन हुई। 1 नवंबर को चांदी 36 हजार 8 सौ रुपए प्रति किलो थी। दो दिन बाद 3 नवंबर को 36 हजार 4 सौ और 6 नवंबर को चार सौ की गिरावट आने के बाद चांदी 36 हजार रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इस तरह से सोने और चांदी के दामों में लगातार आ रही गिरावट से बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद स्वर्णकार जता रहे हैं।