{"_id":"5db9eb418ebc3e017a212d7d","slug":"the-crooks-who-robbed-the-tiny-branch-did-not-appear-in-the-hands-of-the-police-pratapgarh-news-ald258837136","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइनी शाखा लूटने वाले बदमाश नहीं लगे पुलिस के हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइनी शाखा लूटने वाले बदमाश नहीं लगे पुलिस के हाथ
विज्ञापन
crime
महुली में टाइनी शाखा कार्यालय में घुसकर 45 हजार रुपये लूटने वाले बदमाश दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लगे। घटना की तहरीर न मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। घटना के बाद सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाशों को पहचानने के लिए पुलिस हाथ पैर मार रही है।
नगर कोतवाली के महुली में बैंक आफ इंडिया बैंक के सामने विवेक सिंह निवासी खभोर थाना कंधई ने टाइनी शाखा खोल रखा है। मंगलवार को पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने शाखा में घुसकर विवेक सिंह को पिस्टल सटाकर काउंटर से 45 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। घटना के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह भी पहुंचे थे।
घटना की तहरीर दूसरे दिन भी पुलिस को नहीं मिली। जिसके चलते पुलिस ने मुकदमा दर्ज तक नहीं किया। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। घटना संदिग्ध मालूम देती है। विवेक एलआईसी का एजेंट भी है। सीसीटीवी में कैद बदमाशों की शिनाख्त की जा रही है। संदिग्ध बदमाशों के घर पर रात में दबिश दी गई लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।