फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The crazy lover who burnt the teacher alive also died, the girl hugged the accused after the fire

Pratapgarh : शिक्षिका को जिंदा जलाने वाले सिरफिरे प्रेमी की भी मौत, आग लगने के बाद आरोपी से लिपट गई थी लड़की

Sat, 01 Feb 2025 01:39 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Feb 2025 01:39 PM IST
सार

कोहड़ौर के लौली पोख्ताखाम में बृहस्पतिवार की सुबह चचेरी बहन के साथ कॉलेज जा रही शिक्षिका को रास्ते में रोककर ननिहाल के रहने वाले सिरफिरे प्रेमी ने जिंदा जला दिया।

विज्ञापन
The crazy lover who burnt the teacher alive also died, the girl hugged the accused after the fire
गेहूं के इसी खेत में युवक ने प्रेमिका ने युवती पर पेट्रोल फेंककर लगाई थी आग। - फोटो : संवाद।

विस्तार

कोहड़ौर के लौली पोख्ताखाम में बृहस्पतिवार की सुबह चचेरी बहन के साथ कॉलेज जा रही शिक्षिका को रास्ते में रोककर ननिहाल के रहने वाले सिरफिरे प्रेमी ने जिंदा जला दिया। आग के आगोश में आने से गंभीर रूप से झुलसे आरोपी ने भी उपचार के दौरान लखनऊ केजीएमयू में दम तोड़ दिया। जबकि शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन


लौली पोख्ताखाम की रहने वाली 25 वर्षीय नीलू बृहस्पतिवार की सुबह अपनी चचेरी बहन मानसी के साथ घर से कुछ दूर स्थित प्राइवेट स्कूल पढ़ाने जा रही थी। रास्ते में उसके ननिहाल चंदौका का रहने वाला 27 वर्षीय विकास यादव मिल गया। ग्रामीणों के अनुसार बाइक खड़ी कर विकास ने नीलू को रोककर बात करने लगा। लालजी मिश्रा के गेहूं के खेत में ले जाकर विकास ने नीलू के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे वह जलने लगी।
विज्ञापन


खुद को आग से बचाने के लिए उसने विकास को पकड़ लिया। दोनों आग की लपटों में घिरकर जलने लगे। यह देख आसपास के लोग पहुंचे। तब तक खेत में नीलू मृत मिली और झुलसा विकास गंभीर हालत में पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विकास को उपचार के लिए सीएचसी से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से उसे किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां रात करीब दो बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर मृतका नीलू के पिता रज्जन यादव दिल्ली से घर पहुंचे। जिसके बाद परिजनों ने बेल्हा देवी घाट के करीब शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मां कमलेश कुमारी व पिता रज्जन इकलौती बेटी की मौत पर बिलखते रहे। कोहड़ौर थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी विकास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। चूंकि उसकी भी मौत हो गई है। इसलिए दर्ज मुकदमे में जांच के बाद फाइनल रिपोर्ट लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed