फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The chaotic elements puff Yjtrshala

नायरदेवी धाम में अराजकतत्वों ने फूंकी यज्ञशाला

Tue, 16 Dec 2014 01:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Tue, 16 Dec 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
The chaotic elements puff Yjtrshala
हीरागंज। यज्ञ व कथा आयोजन के लिए बनाई गई यज्ञशाला को रविवार रात अराजकतत्वों ने फूंक दिया। इससे क्षेत्र में आक्रोश है। यहां 22 दिसंबर से श्रीमद्भागवत कथा व चंडीयज्ञ का आयोजन होना था।
विज्ञापन


मां नायरदेवी धाम में पिछले साल जनवरी माह में श्रीमद्भागवत कथा व चंडी यज्ञ का आयोजन कराया गया था। इसके लिए यज्ञशाला और कथा के लिए पंडाल बनाया गया था। इसके अंदर यज्ञ किया जाता था। 22 दिसंबर से फिर इसी जगह पर कथा व चंडी यज्ञ का आयोजन होना था। इसकी तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन


रविवार की रात अराजकतत्वों ने यज्ञशाला को फूंक दिया। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना था कि धार्मिक आयोजन में बाधा डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। आयोजक आचार्य संतोष जी महाराज ने कहा कि ऐसा कार्य करने वाले धर्म विरोधी हैं। इस हरकत के बावजूद यज्ञ और कथा का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed