Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The biodiversity park will come alive with people

Pratapgarh News: लोगों से चहकेगा जैव विविधता पार्क, वुडेन ब्रिज का लीजिए आनंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
The biodiversity park will come alive with people
चिलबिला ​वन विभाग स्थित जैव विविधता पार्क। संवाद
रंजीतपुर चिलबिला में जैव विविधता पार्क का प्रवेश द्वार भी बनकर तैयार हो गया है। दिसंबर से लोग पार्क का नजारा ले सकेंगे। संचालन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। जल्द ही पर्यटकों की भीड़ से जंगल चहकेगा। लोग वुडेन ब्रिज समेत अन्य रोमांचक क्रियाकलाप का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन

25 हेक्टेयर में बने जैव विविधता पार्क में नक्षत्र वाटिका सहित अन्य कार्य पूरे हो गए हैं। नमामि गंगे योजना के तहत जैव विविधता पार्क का कार्य मार्च 2024 में शुरू हुआ था। इसके लिए 5.52 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। पार्क को धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज का नाम दिया गया है।
विज्ञापन

पार्क में जगह-जगह ग्रीन हट बनाए जाने हैं। नवंबर के आखिर तक सभी कार्य पूरे होने के आसार हैं। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में पार्क के शुरू होने की संभावना है। इससे पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। जनपद के साथ ही गैर जनपद के लोग भी यहां घूमने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
27 प्रकार के पौधों का होगा दीदार

नक्षत्र वाटिका में 27 प्रकार के पौधे लगाए गए हैं। पंचवटी में पीपल, बरगद, बेल, आंवला व अशोक के पेड़ लगाए गए हैं। वुडेन ब्रिज बनाए गए हैं। बटर फ्लाई पार्क, लिली पांउड, बर्ड जोन, सेंटेंड गार्डेन का लोग लुत्फ उठा सकेंगे।

----
वर्जन-
पार्क के गेट का कार्य पूरा हो गया है। दिसंबर में जैव विविधता पार्क का संचालन शुरू किया जाएगा। संचालन से जुड़ी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। - आशुतोष गुप्ता, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed