{"_id":"61ec4a71fe246f14a55ec822","slug":"tet-force-will-be-deployed-at-centers-for-copyless-examination-pratapgarh-news-ald325562471","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी : नकल विहीन परीक्षा के लिए केंद्रों पर तैनात होगी फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी : नकल विहीन परीक्षा के लिए केंद्रों पर तैनात होगी फोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को प्रथम पाली में 41 और दूसरी पाली में 27 परीक्षा केंद्रों पर होगी। पहली पाली में प्राइमरी स्तर और दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होंगी। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर दो-दो पर्यवेक्षकों के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षा प्रारंभ होने के आधे घंटे पहले परीक्षार्थियों को केंद्रों पर पहुंचना होगा।
जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल की देखरेख में होने वाली टीईटी परीक्षा में इस बार आधे घंटे पहले ही परीक्षार्थियों को केंद्रों पर पहुंचने के लिए कहा गया है। नवंबर में टीईटी की परीक्षा उस समय निरस्त कर दी गई थी, जब प्रयागराज के डीएम ने पेपर आउट होने की रिपोर्ट दे दी थी। रविवार को नकल विहीन परीक्षा कराने और माफिया पर नजर रखने के लिए पुलिस को अलर्ट किया गया है।
कोषागार के डबल लॉक में रखे पेपर सुबह छह बजे खोले जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूर्णतया प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 हेल्पडेस्क की स्थापना करने के लिए भी कहा गया है। डीआईओएस डॉ. सर्वदानंद ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट स्मार्टफोन का प्रयोग नहीं करेंगे।