फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Terror funding: ATS eyes eye on Sanjay's in-laws too2

टेरर फंडिंग: संजय की ससुराल पर भी एटीएस की निगाह

Mon, 02 Apr 2018 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 02 Apr 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
आतंकियों को फंडिंग करने के आरोप में पकड़े गए संजय सरोज की ससुराल पर भी एटीएस की निगाह गड़ गई है। गिरफ्तारी के बाद से उसकी पत्नी बच्चों को लेकर फरार है। संजय सरोज की बेनामी संपत्तियों की जांच राजस्व विभाग की टीम करेगी। ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


टेरर फंडिंग के आरोप में गत दिनों नगर कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वीगंज भगेसरा निवासी संजय सरोज व नीरज मिश्रा को एटीएस ने जेल भेज दिया। एटीएस ने इस मामले में राजापुर औवार निवासी ओमप्रकाश और चंपतपुर निवासी सुधाकर तिवारी को सरकारी गवाह बनाया है। ओमप्रकाश का एसबीआई की टाइनी शाखा में खाता खुलवाने वाले पड़ोसी युवक की भी एटीएस को तलाश है, लेकिन उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका। वह कार्रवाई से पहले ही घर छोडक़र बाहर चला गया था।
विज्ञापन


एटीएस की कार्रवाई से प्रशासन में खलबली मची हुई है। संजय ने टेरर फंडिंग की कमाई से बेनामी संपत्ति भी बनाई है। जो पृथ्वीगंज, राजापुर औवार, नमकशायर, पूरनपुर पठखान समेत दूसरे गांवों में है। अब जिला प्रशासन उसकी बेनामी संपत्ति की जांच कराएगा। इसके लिए हल्का लेखपाल व कानूनगो को जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि उस पर शिकंजा कसा जा सके। दूसरी ओर संजय सरोज की गिरफ्तारी के बाद से उसकी पत्नी बच्चों को लेकर फरार हो गई। सूत्रों की मानें तो परिवारीजनों से पूछताछ के बाद एटीएस संजय की ससुराल कटरागुलाबसिंह भी पहुंची। ताकि वहां छानबीन की जा सके। हालांकि वहां एटीएस को को कामयाबी नहीं मिली। उसकी पत्नी भी मायके नहीं पहुंची है। संजय के करीबी रिश्तेदार की तलाश में एटीएस ने अपना जाल बिछा रखा है। परिवार के लोगों पर बराबर नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों में आज एटीएस कर सकती है छानबीन
टेरर फंडिंग के आरोप में पकड़े गए संजय सरोज व नीरज मिश्र के करीबियों के साथ ही दूसरे लोगों के खुलवाए गए खातों की बाबत सोमवार को एटीएस बैंकों में पहुंचकर छानबीन कर सकती है। सूत्रों की मानें तो एटीएस अभी भी जिले में डेरा डाले हुए है। वह लोगों से गोपनीय तरीके से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तारी के दौरान संजय के पास से जो बैंकों की 25 पासबुक मिली हैं, इसमे से अधिकांश पासबुक यहां के लोगों की है। उन लोगों के खातों में आई धनराशि को खंगालने के लिए एटीएस सोमवार को पृथ्वीगंज से लेकर मुख्यालय तक दस्तक दे सकती है। एटीएस की पूछताछ से बैंक के जिम्मेदारों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

पसरा है सन्नाटा, ग्राहकों को लौटा देते हैं परिजन
नगर कोतवाली के पृथ्वीगंज भगेसरा में जिस मकान में सुबह से लेकर देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रहती थी। अब वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। दुकानें खोली जरूर जा रही हैं, लेकिन ग्राहकों को परिजन लौटा देते हैं। आसपास के लोग दूरी बना लिए हैं, लेकिन बाहर से आने वाले लोग अनजान होने के कारण खरीदारी करने पहुंच जाते हैं।

बाबा साहब की प्रतिमा तोडने की निंदा

प्रतापगढ़। बसपा की बैठक में मंडल जोन इंचार्ज दीपचंद्र गौतम ने कहाकि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। इलाहाबाद, सिद्धार्थनगर में अराजकतत्व बाबा साहब की प्रतिमा खंडित कर रहे हैं, जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आगामी मई मई तक हर हाल में सेक्टर कमेटियों का गठन हो जाए। बैठक में सुशील कुमार गौतम ने बताया कि राम अवध बौद्ध को विश्वनाथगंज और सुशील सागर को सदर विस का अध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर अभिषेक गौतम, अब्दुल जब्बार, मुकेश गौतम, जितेंद्र यादव, रामफेर गौतम, सुशील , राजकुमार जैसवार, सादिक अली, कमलेश पासी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed