{"_id":"5f0cb0db8ebc3e639f71dbec","slug":"tenth-death-from-corona-eight-new-patients-found-pratapgarh-news-ald2809478115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से महिला की मौत, 6 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से महिला की मौत, 6 नए मरीज
विज्ञापन
Tenth death from Corona, eight new patients found
- फोटो : PRATAPGARH
जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। सोमवार को कुंडा के बरई गांव की कोरोना पीड़ित महिला ने एसआरएन में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना से यह दसवीं मौत है। वहीं 24 घंटे के भीतर आठ नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें सात शहर के हैं। शहर के बड़े सराफ के परिवार के चार लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने से हड़कंप मचा है। इसके अलावा भाजपा के एक नेता भी संक्रमण की गिरफ्त में आ गए हैं। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 146 पहुंच गई है।
जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार की शाम को रिपोर्ट आने पर हड़कंप मच गया। शहर के पंजाबी मार्केट के रहने वाले सराफ के परिवार के चार लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें एक बालक भी शामिल है। इसके अलावा दहिलामऊ शुकुलपुर में रहने वाले भाजपा नेता को दो दिन से बुखार और खांसी की समस्या थी।
उन्होंने रविवार को जांच कराई थी। सोमवार को रिपोर्ट मिलने पर वह भी संक्रमित निकले। इसके अलावा निर्मल तिराहे के रहने वाले व्यापारी का बेटा भी संक्रमित निकला। अचलपुर की रहने वाली महिला की रिपोर्ट रविवार की देर रात पाजिटिव आई थी। रानीगंज के कहला निवासी युवक भी पाजिटिव मिला है। सभी को लालगंज कोविड एल वन अस्पताल में भर्ती कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम भागदौड़ करती रही। उधर, कुंडा के बरई की रहने वाली महिला की दो दिन पहले रिपोर्ट पाजिटिव आई थी।
विज्ञापन
उसे परिजन पहले सीएचसी ले गए थे। वहां से इलाज के लिए एसआरएन प्रयागराज भेजा गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। यह खबर मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। कोरोना से अब तक जिले में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 146 पहुंच चुकी है। 110 मरीज रिकवर होकर घर जा चुके हैं। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार जांच कराई जा रही है। शहर में संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। इसके लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा।
30 मरीजों का चल रहा उपचार
जिले में लगातार कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। जिले के लालगंज कोविड अस्पताल एलवन व जिला अस्पताल एलटू के अलावा प्रयागराज में कुल 30 मरीजों का उपचार चल रहा है। गंभीर रोगियों को उपचार के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया जा रहा है।
1205 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार
स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 9991 लोगों का सैंपल भेजा है। अभी तक 8786 लोगों की रिपोर्ट मिली है। जिसमे से 146 लोग पाजिटिव मिले हैं। 1205 लोगों की रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग इंतजार कर रहा है। सोमवार को जिले से 282 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।
भाजपा नेता के संक्रमित होने के बाद नेताओं व अफसरों की धड़कनें तेज
भाजपा नेता के संक्रमित होने के बाद पार्टी के नेताओं संग अफसरों की धड़कनें बढ़ गई हैं। हर दिन अधिकारियों संग पुलिस अफसरों से भाजपा नेता की मुलाकात होती रंती थी। सदर विधायक क े साथ बैठकों में भाजपा नेता शामिल होते थे। वहीं सराफ के परिवार को ग्राहकों से संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है।
नगर कोतवाली के शुकुलपुर दहिलामऊ के रहने वाले भाजपा नेता को दो दिनों से तेज बुखार, बदन दर्द व खांसी आ रही थी। उन्होंने कोरोना के लक्षण के चलते अपनी जांच कराई थी। सोमवार को रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई। अफसरों की धड़कनें भी तेज हो गईं। सदर विधायक राजकुमार पाल व भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा के साथ भाजपा नेता भी बैठकों में शामिल होते रहे और लगातमार काम के सिलसिले में अफसरों से उनकी मुलाकात भी होती रही। भाजपा नेता का लखनऊ आना-जाना भी लगा रहता था।
अब ऐसे में वह किसकेे संपर्क में आने से संक्रमित हुए, इसका पता लगाना संभव नहीं दिख रहा है। उनसे मिलने-जुलने वाले लोग भी खुद को संक्रमित होने की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल खबर लिखे जाने तक स्वास्थ्य विभाग की टीम भाजपा नेता को कोविड वन अस्पताल ले जाने नहीं पहुंची थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सराफ का परिवार कारोबार के सिलसिले में दुकान पर लगातार रहता था। आशंका जताई जा रही है कि किसी ग्राहक के संपर्क में आने के बाद से ही सराफ के परिवार के लोग संक्रमित हुए हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग सभी से जानकारी जुटा रहा है।