फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ten teachers are posted to teach 51 children.

51 बच्चों को पढ़ाने के लिए तैनात हैं दस अध्यापक

Thu, 05 Sep 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ten teachers are posted to teach 51 children.
बेसिक शिक्षा विभाग में मानक की अनदेखी करके शिक्षकों की तैनाती की गई है। सदर विकास खंड में ऐसे भी स्कूल हैं जहां बच्चों की संख्या मात्र 51 और अध्यापकों की संख्या दस-दस है। जबकि शासन का मानक है कि 30 बच्चों पर ही एक शिक्षक की तैनाती हो सकती है। मगर विभाग इस पर अमल नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती में व्यापक खेल हुआ है। जिस स्कूल में बच्चों की संख्या कम है, वहां भी आवश्यकता से अधिक अध्यापकों की तैनाती कर दी गई है। सदर विकास खंड के मिडिल स्कूल बराछा में 51 बच्चे नामांकित हैं। इन्हें पढ़ाने के लिए यहां दस शिक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

सदर विकास खंड के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल शंकरगंज में आठ अध्यापकों की तैनाती की गई है। जबकि एक स्कूल में अधिकतम पांच शिक्षकों का ही मानक निर्धारित किया गया है। प्रतापगढ़-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित लक्ष्मणपुर विकास खंड के प्राइमरी स्कूल अजगरा प्रथम में नौ अध्यापिकाओं की तैनाती है। यहां भी मानक की अनदेखी की गई है। अफसरों के संज्ञान में मामला होने के बाद भी मानक के विपरीत तैनात अध्यापकों को अन्यत्र तैनात नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लिश मीडियम स्कूलों में तैनात हैं हिंदी मीडियम के अध्यापक
जिले के इंग्लिश मीडियम स्कूलों में हिंदी मीडियम के अध्यापक तैनात हैं। दरअसल, बेसिक शिक्षा विभाग ने जिन स्कूलों का चयन अंग्रेजी माध्यम के रूप में किया, उसमें अंग्रेजी माध्यम के अध्यापकों की तैनाती तो कर दी गई, मगर दो साल का समय बीतने के बाद भी उन स्कूलों से हिंदी मीडियम अध्यापकों को अभी तक हटाया नहीं गया है।

जिस स्कूल में मानक से अधिक अध्यापकों की तैनाती हुई है उन लोगों का समायोजन किया गया था, मगर हाईकोर्ट का स्थगन आदेश जारी होने के बाद तैनाती रोक दी गई है। जल्द ही न्यायालय का हस्तक्षेप खत्म होते ही आवंटित स्कूलों में तैनाती दी जाएगी। अशोक कुमार सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed