{"_id":"5cf17424bdec2207315b71f6","slug":"teenager-hanged-death-due-to-molesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: शोहदे से परेशान किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: शोहदे से परेशान किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
Sat, 01 Jun 2019 12:06 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
women crime
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा इलाके में शोहदे से परेशान किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। रिश्तेदारी में आया युवक कई दिनों से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। उसने किशोरी के घर में भी घुसने का प्रयास किया था। तंग आकर तीन दिन पहले किशोरी के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी।
जांच के दौरान गांव में चर्चा शुरू होने पर किशोरी ने लोकलाज के डर से घर के अंदर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के फूलताली गांव निवासी रघुनाथ यादव की पुत्री पुष्पांजलि (14) ऊगापुर स्थित एक विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा थी। गांव में रिश्तेदारी में आने वाला एक युवक उससे छेडख़ानी करता था। वह उसे बात करने के लिए धमकाता था।
विज्ञापन
लोकलाज के डर से किशोरी ने यह बात परिजनों को भी नहीं बताई। 27 मई को वह युवक उसके घर तक पहुंच गया। इस पर किशोरी के परिजनों ने उसे देख लिया। इस पर किशोरी ने पूरी बात परिजनों को बताई। मामले की जानकारी होने के बाद पिता रघुनाथ यादव ने 28 मई को इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने जांच शुरू करते हुए गांव के भारत यादव से पूछताछ की। शुक्रवार को सुबह भी उसकी तलाश में पुलिस आई थी। इस मामले की चर्चा आम होने पर लोकलाज के भय से पुष्पांजलि ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी।
इसकी जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर दोपहर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बाघराय थाना क्षेत्र के फूलपुर मौरी गांव निवासी बलराम पुत्र फूलचंद्र पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।कई बार स्कूल जाते भी की छेडख़ानी, बात करने के लिए बनाता था दबाव