{"_id":"5fcd336d8ebc3ecf674fd56f","slug":"teen-girl-died-due-current-shock-pratapgarh-news-ald2933534114","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन
teen girl died due current shock
बीरापुर। रानीगंज थाना क्षेत्र के बनवारपुर तिवारीपुर गांव में करंट की चपेट में आने से किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा है।
रानीगंज के बनवारपुर गांव निवासी दिनेश गुप्ता की पुत्री नेहा (13) रविवार को घर में बोर्ड में प्लग लगा रही थी। प्लग में करंट उतर आया। इससे वह करंट की चपेट में आकर झुलसने लगी। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वह किसी तरह लाइन डिस्कनेक्ट की। मगर वह तब तक बुरी तरह झुलस गई थी। आनन- फानन में परिजन स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लापरवाही: बगैर न्यूट्रल तार के ही तैयार की गई है एलटी लाइन
रानीगंज। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते रानीगंज के बनवारपुर तिवारी गांव में आए दिन हादसा हो रहा है। गांव में बगैर न्यूट्रल लाइन तैयार किए ही एलटी लाइन खींच दी गई है। यानी देे फेस के जरिए आपूर्ति की जा रही है। यही वहज है कि वोल्टेज का सश्ंतुलन नहीं बन पा रहा है, और आए दिन हादसा हो रहा है। सबसे दुखद पहलु यह है कि न तो इसकी एक्सईएन को खबर है और न ही एसडीओ को। जल्द ही यदि न्यूट्रल लाइन तैयार नहीं की गई तो इस तरह अन्य घटनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता। रानीगंज के बनवार गांव तौकलपुर उपकेंद्र से जुड़ा हुआ है। इस गांव में जब से विद्युतीकरण किया गया है, तब से दो फेस के जरिए ही आपूर्ति की जा रही है। बगैर न्यूट्रल फेस के लाइन तैयार की गई है। गांव में यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी दर्जनभर लोग हादसे का शिकार हो चुके है। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत की। मगर विभागीय अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे है। इस बारे में एक्सईएन रानीगंज को भी जानकारी नहीं है। उनसे बात की गई तो उन्होंने इस बाबत किसी तरह की घटना की जानकारी होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
हिंदू संगठनों ने दोहराया भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प
प्रतापगढ़। छह दिसंबर के दिन को हिंदू संगठनों ने याद किया। इस दौरान विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले में पुलिस सतर्क रही।
शहर के देवकली लॉन में विश्व हिंदु परिषद के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अमरेश सिंह के नेतृत्व में एकत्र हुए। इस दौरान अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदू को राम जन्म भूमि से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।
इस अवसर पर जिला मंत्री रजनीश, नवीन बजरंगी, राजन, लाल प्रताप, शिवम श्रीवास्तव, रोहित पटेल आदि मौजूद रहे। रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में स्थित हनुमान मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ, भजन कीर्तन आदि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में काशी प्रांत के धर्माचार्य डा. शिवेशानंद जी महराज ने भारतीय संस्कृति पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पंकज मिश्रा, संदीप गुप्ता, वीरेंद्र मिश्र, शैलपाल, सुनील यादव, सत्य प्रकाश, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर जिले भर में पुलिस सतर्क रही। चौराहों व बाजारों में सिपाही लगातार चक्रमण करते रहे।