{"_id":"cc6965adcab28d29f5e3c7d575bbec86","slug":"teachers-union-elections-today-claimants-pumped-strength-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ का चुनाव आज, दावेदारों ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ का चुनाव आज, दावेदारों ने झोंकी ताकत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 08 Feb 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाकार्यकारिणी का चुनाव 9 फरवरी को तुलसीसदन हादीहाल में होगा। चुनाव में अध्यक्ष के लिए दो, महामंत्री के तीन और कोषाध्यक्ष पद के लिए एक उम्मीदवार मैदान में है। चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी रहेगी। प्रचार के आखिरी दिन दावेदारों ने पूरी ताकत झोंक दी थी।
इस बार प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव रोचक होगा। एक प्रत्याशी दूसरे को कांटे की टक्कर देगा। अध्यक्ष पद के लिए रमाशंकर शुक्ल, बृजेश प्रताप सिंह के बीच टक्कर है जबकि महामंत्री पद के लिए विनय सिंह, प्रभाकर नाथ पाण्डेय और मनोज पाण्डेय मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए अकेले राजेश पाण्डेय चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव में 506 डेलीगेट वोट डालेंगे। चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
यह जानकारी देते हुए संघ के जिलामंत्री सत्यप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि चुनाव हादीहाल में होगा। सुबह 9 से 10 के बीच नामांकन होगा। 10 से 10.30 के बीच जांच होगी। 10.30 से 11 के बीच नाम वापसी होगी। उसके बाद 11 से दोपहर 3 बजे के बीच मतदान होगा।