फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Teacher misbehaved with student, case of rape and POCSO registered against teacher

शर्मनाक : छात्रा के साथ शिक्षक ने की गंदी हरकत, शिक्षक पर दुष्कर्म और पॉक्सो का मुकदमा दर्ज

Fri, 10 May 2024 07:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 May 2024 07:04 PM IST
सार

पीड़ित छात्रा की मां ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी बेटी कक्षा आठ की छात्रा है। पति मुंबई शहर में परिवार के गुजर बसर के लिए गया है। विद्यालय का एक शिक्षक उसकी बेटी के साथ छह माह से अनैतिक व्यवहार कर रहा था। जिससे उसकी बेटी डरी सहमी रहती थी।

विज्ञापन
Teacher misbehaved with student, case of rape and POCSO registered against teacher
rape demo, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने कक्षा आठ की छात्रा के साथ बदनियती से गंदी हरकत की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पीड़िता को चिकित्सी परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पीड़ित छात्रा की मां ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी बेटी कक्षा आठ की छात्रा है। पति मुंबई शहर में परिवार के गुजर बसर के लिए गया है। विद्यालय का एक शिक्षक उसकी बेटी के साथ छह माह से अनैतिक व्यवहार कर रहा था। जिससे उसकी बेटी डरी सहमी रहती थी। दो दिन पूर्व उसकी बेटी ने उस विद्यालय में पढ़ने के लिए जाने से मना कर दिया। बोली की अब वह पढ़ाई नहीं करेगी। वजह पूछने पर छात्र ने आप बीती सुनाई।

विज्ञापन

रोते हुए बताया कि करीब 6 माह से विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा उसके साथ अनैतिक कृत्य किया जाता है। उसे अकेले में ले जाकर उसका शारीरिक शोषण करने के साथ ही मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। स्कूल जाकर पीड़िता की मां ने इसकी टीसी मांगी लेकिन शिक्षक द्वारा दिया नहीं गया। जिसकी शिकायत उसने बेसिक शिक्षा अधिकारी से फोन पर की। शुक्रवार को पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक उदय राज यादव के खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आरोपी शिक्षक घर पर नहीं मिला। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। इस संबंध में बीएसए भूपेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार शिक्षक की विभागीय जांच कराई जा रही है। अभी एफआईआर की बात मेरे संज्ञान में नहीं आई है। यदि एफआईआर दर्ज हुई है तो शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed