फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Take care while playing color, doctor will not be available

रंग खेलते समय बरतें सावधानी, नहीं मिलेंगे डाक्टर

Mon, 09 Mar 2020 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Take care while playing color, doctor will not be available
colours
होली पर हुड़दंग करने वालों को लापरवाही भारी पड़ सकती है। खास तौर से नशा करके होली खेलने वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। होली के दिन चोट लगने, आंख में केमिकल पड़ने से सीएचसी और पीएचसी में डाक्टर खोजने पर भी नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को रंगों का पर्व होली धूमधाम से मनाने के लिए लोग सोमवार को दिनभर खरीदारी करते रहे। घर के मुखिया जहां गुझिया, खान-पान की तैयारियों को लेकर परेशान दिखे। रंग और शराब की दुकानों पर भारी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन

होली के त्योहार पर आमतौर पर लोग नशे में धुत हो जाते हैं। नशे के दौरान शराब के नशे में हुड़दंग कभी-कभी भारी पड़ जाती है। सोमवार की शाम से दुकानों के बंद होने से अलर्ट अधिकांश लोग सोमवार को स्टाक जमा करने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली के दिन प्राय: यह देखने को मिलता है नशा करने वाले युवा कुछ अधिक ही हुड़दंग करते हैं। मगर इससे उनका नुकसान होने के साथ ही मित्रों और पड़ोसियों का भी नुकसान होता है। कभी-कभी ऐेसा भी देखने को मिलता है कि होली के हुड़दंग में कूदने वाले युवा अपना जोश खो बैठते हैं और अपना ही नुकसान कर बैठते हैं।
ऐसे में सेहत का ख्याल रखने के साथ ही केमिकल युक्त रंगों से बचने की आवश्यकता है। अगर कोई व्यक्ति लापरवाही के चलते चोट का शिकार होता है, तो इलाज के लिए कोई नहीं मिलेगा।
कपड़ा फाड़ होली खेलने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर
कपड़ा फाड़ होली खेलने वालों पर इस वर्ष पुलिस की नजर रहेगी। पिछले वर्ष कपड़ा फाड़ होली को लेकर कुंडा में बड़ा बवाल टल गया था। इसलिए इस वर्ष ऐेसे युवाओं पर नजर रखने को कहा गया है।
सीएचसी पर डाक्टरों के मौजूद रहने का निर्देश
सीएमओ ने पत्र जारी कर सीएचसी और पीएचसी पर तैनात सभी डाक्टरों को होली के दिन उपस्थित रहने को कहा है। मगर यह आदेश कितना प्रभावी होगा, यह तो नहीं कहा जा सकता है।

24 घंटे अलर्ट रहेगी 112 नंबर पुलिस
होली के दिन होने वाले हुड़दंग को रोकने के लिए थानों पर तैनात 112 नंबर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। एसपी ने सभी थानों पर तैनात पुलिस कर्मियों को बाजार और कस्बों में तैनात का रुट चार्ट पहले ही जारी कर दिया है। होली पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुुलिस को मुस्तैद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed