Pratapgarh : रास्ते में लटके तारों को हटाने को लेकर ताजियादार और ग्रामीण भिड़े, तलवार और लाठी-डंडे से मारपीट
थाने के रामनगर में शनिवार की दोपहर बाद ताजिया का जुलूस निकाला गया था। रामनगर बाजार और जोगियान बस्ती से एक एक ताजिया का जुलूस आगे बढ़ ही रहा था कि रास्ते में लटके तार हटाने को लेकर ताजिया का जुलूस निकाल रहे लोगों और जोगियान बस्ती के लोगों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गंभीर हो गई। दोनो तरफ से लोगों की भीड़ इकठ्ठा हुई और लाठी डंडे और तलवार निकल गईं।
विस्तार
रानीगंज इलाके में ताजिया के जुलूस में केबिल हटाने को लेकर ताजियादारों और बस्ती वालों में कहासुनी और बवाल बढ़ गया। जिसमें दोनों तरफ से लाठी डंडे और तलवारें निकल गई, जिससे पांच लोग घायल हो गए। मारपीट और बवाल के बाद ताजियादार ताजिया सड़क पर छोड़कर भाग निकले और घायलों को इलाज के लिए रानीगंज सीएचसी लाया गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया और ताजिया को गाजी के बाग कर्बला में ताजिया दफन कराया।
थाने के रामनगर में शनिवार की दोपहर बाद ताजिया का जुलूस निकाला गया था। रामनगर बाजार और जोगियान बस्ती से एक एक ताजिया का जुलूस आगे बढ़ ही रहा था कि रास्ते में लटके तार हटाने को लेकर ताजिया का जुलूस निकाल रहे लोगों और जोगियान बस्ती के लोगों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गंभीर हो गई। दोनो तरफ से लोगों की भीड़ इकठ्ठा हुई और लाठी डंडे और तलवार निकल गईं।
मारपीट में जोगियान बस्ती के आबिद अली और उसका बेटा शहजाद और दिलशाद और हमीद का बेटा सेबू घायल हो गए। वहीं ताजियादारों में मोहर अली के बेटे केसर आलम और मोहम्मद वारिस को चोटे आई हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों की तनातनी में सड़क पर ताजिया खड़े कर दिए गए।
सूचना पर सीओ विनय प्रभाकर साहनी और एसओ सर्वेश सिंह पूरी फोर्स लेकर पहुंचे। वहीं घायलों को उनके परिजन प्राइवेट और एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर ले गए। काफी देर तक पुलिस फोर्स के समझाने के बाद कुछ लोग ताजिया को दफन करने के लिए गाजी का बाग कर्बला ले जाने के लिए मान गए।
रानीगंज में मोहर्रम के त्योहार पर अलग अलग जगहों से कुल 39 छोटे और बड़े ताजिया का जुलूस निकला। सभी ताजिया गाजी का बाग, हरिहरगंज, जामताली आदि कर्बला में दफन किया गया।
थाने में मोहर्रम के त्योहार को शांति और सौहार्द से निपटाने को लेकर ताजियादारों की बैठक हुई थी। जिसमें रामनगर के ताजियादारोंं ने रास्ते में केबिल तार का मुद्दा उठाया था। जिसको लेकर पुलिस ने समस्या का समाधान कराने की बात कही थी।