फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sweet shops will open after sixteen days

सोलह दिन बाद खुलेंगी मिठाई की दुकानें

Sun, 02 Aug 2020 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sweet shops will open after sixteen days
शहर की मिठाई की दुकानें रविवार से खुल जाएंगी। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए जिला प्रशासन ने रविवार को मिठाई और राखी की दुकानें खोलने की अनुमति जारी कर दी है। हालांकि हॉटस्पॉट इलाके में दुकानें नहीं खुलेंगी। रविवार को मिठाई और राखी के अलावा अन्य दुकानें नहीं खुलेंगी।
विज्ञापन

भाई-बहन के प्यार में मिनी लॉकडाउन बाधा नहीं बनेगा। जिला प्रशासन ने रविवार को जिलेभर की मिठाई और राखी की दुकानें खोलने का आदेश जारी किया है। शहर में 18 जुलाई से मिठाई की दुकानें पूरी तरह बंद हैं। डीएम ने कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूरे शहर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

इससे आवश्यक वस्तुओं की दुकानें तो खुल रही थी, मगर आम दुकानों के खुलने पर प्रतिबंध लगा हुआ था। मगर रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने रविवार को रात नौ बजे तक राखी और मिठाई की दुकानें खुले रखने का आदेश दिया है। इससे ग्रामीण इलाकों के बाजारों में रविवार को चहल-पहल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, शहर में मिठाई की दुकानें खुलने का आदेश जारी होने की जानकारी होते ही कारोबारियों ने तैयारियां शुरू कर दीं। दरअसल, रविवार को मिनी लॉकडाउन में सभी दुकानें बंद रहती हैं। इसलिए वह तैयारी के मूड में नहीं थे, मगर जिला प्रशासन के आदेश की जानकारी होते ही उनके चेहरे खिल उठे। कारीगरों को फोनकर बुलाया और तैयारी को अंतिम रूप देने में लग गए। एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए यह फैसला लिया गया है कि रविवार को मिठाई और राखी की दुकानें खुली रहेंगी, मगर खरीदारी करने वालों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed