फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Suspension of agitation for old pension, pressure for new

पुरानी पेंशन के लिए आंदोलन स्थगित, नई के लिए दबाव

Sat, 03 Nov 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 03 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
Suspension of agitation for old pension, pressure for new
पेंशन
पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों और शिक्षकों का आंदोलन स्थगित होते ही अफसरों ने कर्मचारियों पर नई पेंशन का खाता खोलवाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इससे कर्मचारी और शिक्षक ऊहापोह की स्थिति में हैं।  
विज्ञापन

जिले में एक अप्रैल 2005 के बाद विभिन्न विभागों में तैनाती पाने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना से बाहर कर दिया गया है। जिले के शिक्षक और कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में आंदोलन को तेज करने के लिए 26 अक्तूूबर से तीन दिवसीय तालाबंदी और प्रदर्शन का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


मगर सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच हुई वार्ता के बाद 25 अक्तूबर को ही आंदोलन स्थगित कर दिया गया। बताया जाता है कि सरकार ने समिति बनाकर पूरे मामले का परीक्षण कराने के लिए दो माह का वक्त लिया था। मगर अब विभागाध्यक्ष पत्र जारी करके कर्मचारियों और शिक्षकों से अविलंब परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (प्रान) खोलने का दबाव बनाया जा रहा है। विभागीय अफसरों के इस आदेश से  शिक्षक और कर्मचारी ऊहापोह की स्थिति में हैं। फिलहाल शिक्षक और कर्मचारी नेता इन दिनों लड़ाई की अगली रणनीति बनाने में जुटे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षकों और कर्मचारियों का प्रान अकाउंट अभी तक ऑफ लाइन खोला जाता था, मगर अब यह अकाउंट आनलाइन खोला जा रहा है। कर्मचारियों के औपचारिकता पूरी करने के बाद विभागाध्यक्ष आनलाइन खाता खोल सकता है। जबकि पूर्व में फार्म भेजने के एक माह बाद खाता खुलता था।  

पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है, उसे लेने के लिए हम लोग तब तक संघर्ष करते रहेंगे, जब तक मांग पूरी नहीं होती है। अधिकारी जबरदस्ती प्रान खाता खोलवाने के लिए बाध्य नहीं कर सकते हैं। अगर ऐसा करते हैं, तो हम लोग आंदोलन करने को विवश होंगे।-रमाशंकर तिवारी, सहसंयोजक, शिक्षक कर्मचारी अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच  



अंशदाई पेंशन से वंचित कर्मचारियों और शिक्षकों से अविलंब प्रान खाता खोलवाने को कहा गया है। खाता नहीं खोलवाने से व्यक्तिगत उनका नुकसान हो रहा है। इसके लिए कोई नया आदेश नहीं आया है, बल्कि पुराने आदेश का पालन कराने का प्रयास किया जा रहा है।-दीपक बाबू , वरिष्ठ कोषाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed