फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Suspects stealing bike caught by local people

Pratapgarh News: बाइक चोरी कर रहे संदिग्धों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा

Wed, 26 Jul 2023 09:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 26 Jul 2023 09:11 PM IST
विज्ञापन
Suspects stealing bike caught by local people
पिटाई कर किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन

पट्टी। मेला मैदान गली के सामने बुधवार को दो युवकों को लोगों ने उस समय पकड़ लिया, जब वह दो पहिया वाहन का ताला खोलकर चोरी का प्रयास कर रहे थे। लोगों ने संदिग्ध बाहन चोरों की पिटाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
लोगों ने पुलिस को बताया कि दोपहर लगभग 1:30 बजे तक कि नगर के मेन रोड स्थित मेला मैदान गली के सामने दो युवक सड़क के किनारे खड़ी बाइक में चाबी लगाकर हैंडल लॉक खोल रहे थे। इस दौरान एक दुकानदार की नजर उन पर पड़ गई। उसने जब गाड़ी को खोलने का कारण पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। इस दौरान उनके पास से कई दर्जन गाड़ी की चाबियां निकलीं। चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य होने का शक हुआ तो स्थानीय लोगों ने दोनों की पिटाई भी की।
विज्ञापन

बाद में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़ कर अपने साथ लेकर चली गई। लोगों को भी चर्चा रही कि दो पहिया वाहनों की चाबी लेकर वाहन चोर चलते हैं। जिस वाहन में जो चाबी लगी, उसे लेकर निकल जाते हैं। क्षेत्र में एक माह के भीतर ही आधा दर्जन से अधिक दो पहिया वाहन चोरी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed