फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Suryagarh the open road , will deploy to Getmitr

सूर्यगढ़ का खुलेगा रास्ता, गेटमित्र की होगी तैनाती

Wed, 11 Feb 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 11 Feb 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Suryagarh the open road , will deploy to Getmitr
चिलबिला-खुंडौर रेलवे स्टेशन के बीच सूर्यगढ़ गांव का बंद रास्ता शीघ्र खुलवाने और हॅाल्ट बनवाने का भरोसा बुधवार को सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने ग्रामीणों को दिया है। उन्होंने अपने खर्च पर गेटमित्र की तैनाती की बात कही।
विज्ञापन


बता दें कि सूर्यगढ़ के अलावा करीब पचास गांव का रास्ता रेलवे लाइन से जुड़ी सड़क से होकर जाता है। आजादी के पहले से बनी सड़क को 23 माह पहले रेल प्रशासन ने बंद करवा दिया। रास्ता बंद हो जाने से गांव का विकास रूक गया। रेल प्रशासन के इस रवैये से खफा ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने डीआरएम के साथ मौके पर पहुंचकर यूआरबी बनाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया था।
विज्ञापन


 मगर ऐनवक्त पर सांसद निधि न मिलने से यूआरबी नहीं बन सका। सत्ता बदली तो ग्रामीणों में रास्ता खुलने की आस दोबारा जगी। उन्होंने फिर से संघर्ष करना शुरू कर दिया। उनके संघर्ष में अमर उजाला ने आगे बढ़कर साथ दिया। अमर उजाला की पहल पर बुधवार को सांसद कुंवर हरिवंश सिंह सूर्यगढ़ पहुंचे। ग्रामीणों के साथ बंद सड़क व रेलवे लाइन का निरीक्षण किया। सांसद ने बंद रास्ते को शीघ्र खुलवाने और गेट मित्र की तैनाती का वादा ग्रामीणों से किया। कहा अगले रेलबजट में सूर्यगढ़ के पास हॉल्ट बनाने का प्रस्ताव रेलमंत्री के सामने रखा जाएगा। इस मौके पर प्रतिनिधि डॉ.जितेंद्र कुमार, विमल मिश्र, विशाल, राघवेंद्र राजू, प्रेम नारायण, लवलेंद्र समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed