{"_id":"61e5b496d55d1b282435e517","slug":"sunshine-neutralized-mercury-rolled-2-5-degrees-pratapgarh-news-ald325203597","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप बेअसर, 2.5 डिग्री लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप बेअसर, 2.5 डिग्री लुढ़का पारा
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में सदर ब्लाक में अलाव के समीप बैठे लोग। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद शुरू हुई शीतलहर और गलन से लोग सोमवार को भी ठिठुरते नजर आए। रविवार रात गलन इतनी ज्यादा था कि रजाई-कंबल में भी हाथ-पैर ठंडे पड़ जा रहे थे। सोमवार को भी लोग दिनभर सर्दी से ठिठुरते नजर आए। तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के कारण दिन में धूप बेअसर रही। मौसम विभाग का कहना है कि अभी सप्ताह भर तक ऐसे ही कड़ाके की ठंड जारी रहेगी।
सोमवार को दिन की शुरुआत भीषण कोहरे से हुई। दोपहर करीब 12 बजे हल्की धूप निकली, लेकिन बर्फीली हवाओं के आगे वह पूरी तरह बेअसर रही। दिन में सड़कों पर निकलने वाले लोग कांपते नजर आए। जगह-जगह अलाव धधकते रहे। गलन इतनी अधिक थी कि स्वेटर, जैकेट और ऊनी कपड़ों से पूरी लैस होने के बाद भी लोग कांप रहे थे। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, पल्टन बाजार में भीड़भाड़ तो रही, लेकिन सर्दी से लोग ठिठुरते नजर आए।
शाम होते ही शीत लहर का कहर शुरू हो गया। बाजारों में शाम सात बजे के बाद सन्नाटा पसर गया। मौसम विशेषज्ञ देशराज सिंह मीना ने बताया कि मंगलवार को भी ठंड का कहर जारी रहेगा। रविवार को न्यूनतम तापमान 5.5 और अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को न्यूनतम 4.5 और अधिकतम 14.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री और अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।