फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sun in the form of rood, mercury crosses 40

रौद्र रूप में सूर्यदेव, 40 के पार पहुंचा पारा 

Sat, 13 Apr 2019 12:19 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sun in the form of rood, mercury crosses 40
धूप से बचने को चेहरे काे ढक कर जाती युवतियां।
 पछुआ हवाओं का साथ पाकर सूर्यदेव शुक्रवार को रौद्र रूप में नजर आए। गर्मी से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। शहर से लेकर गांव तक दिनभर गर्मी से लोग परेशान दिखे। सरकारी कार्यालयों, घरों व शिक्षण संस्थाओं मेें दिनभर पंखे फर्राटे भरते रहे। 
विज्ञापन


अप्रैल माह में ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पुरवा हवाएं स्थिर हो गई हैं। उन्हें पछाड़ कर पश्चिमी हवाएं अब रफ्तार भरने लगी हैं। इससे तापमान में तेजी से वृद्धि होने लगी है।
विज्ञापन


सूर्यदेव भी तेवर में आ गए हैं। शुक्रवार को मौसम साफ रहा। सुबह से ही पश्चिमी हवाएं चलने लगीं। सुबह आठ बजे के बाद सूर्यदेव की किरणें तल्ख हो गईं। सुबह नौ बजे के बाद धूप सहन नहीं हो रही थी। दोहपर बाद मानो आसमान से आग बरसने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पछुआ हवाएं शरीर को भेद रही थी। बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। शहर के सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं एवं घरों में पंखे फर्राटे भर रहे थे, मगर इसके बाद उमस भरी गर्मी से राहत नहीं थी। सडक़ों से गुजर रहे राहगीर पसीने से तरबतर दिखे।


शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, घंटाघर, अंबेडकर चौराहा, भगवाचुंगी सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों में इक्का-दुक्का लोग ही चहलकदमी करते नजर आए। अधिकतम तापमान 40.0 व न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पार्कों में नजर आए। शाम को सूर्य ढलने के बाद भी उमस में कमी नहीं थी। गर्मी का कहर जारी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed