Pratapgarh : स्मृति ईरानी की कार से टकराई साइकिल सवार छात्रा, मंत्री कॉलेज छोड़ने गईं
स्मृति ईरानी बुधवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र अमेठी से कायकर्ताओं के कार्यक्रम में शामिल होने परशदेपुर जा रहीं थीं। उदयपुर थाना क्षेत्र के मंगापुर के समीप साइकिल से काॅॅलेज जा रही छोटी चकिया राजापुर निवासी बीए की छात्रा सुमन यादव को मंत्री की कार ने टक्कर मार दी।
विस्तार
कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की कार से एक साइकिल सवार बीए की छात्रा टकरा गई। छात्रा के पैर में मामूली चोट आई। मंत्री ने अपना काफिला रोककर उसका हाल पूछा। फिर उसे अपनी कार से उसके महाविद्यालय छोड़ने गईं।
स्मृति ईरानी बुधवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र अमेठी से कायकर्ताओं के कार्यक्रम में शामिल होने परशदेपुर जा रहीं थीं। उदयपुर थाना क्षेत्र के मंगापुर के समीप साइकिल से काॅॅलेज जा रही छोटी चकिया राजापुर निवासी बीए की छात्रा सुमन यादव को मंत्री की कार ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरी छात्रा काफी घबरा गई थी। मंत्री ने कार से उतर कर उसका हाल पूछा, ढांढ़स बंधाया। फिर उसे अपने वाहन में बैठाकर सांगीपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय लेकर आईं।
यहां पहुंची केंद्रीय मंत्री ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षित आवागमन की सलाह देकर अपने कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हो गईं। इसके बाद उदयपुर पुलिस ने छात्रा की साइकिल ठीक कराकर कॉलेज पहुंचाई। कालेज पहुंच कर छात्रा सामान्य हो गई थी। उसने बताया कि कार की टक्कर से पैर में हल्की चोट लगी है। साइकिल खराब होने पर मंत्री ने उसे कॉलेज छोड़ा। हादसे के चलते थोड़ी देर के लिए घबराहट हो गई थी।
केंद्रीय मंत्री का काफिला आता देख छात्रा हड़बड़ाकर साइकिल समेत गिर गई थी। किसी वाहन से उसकी टक्कर नहीं हुई। हादसे के बाद छात्रा डर गई तो केंद्रीय मंत्री उसे काॅलेज तक पहुंचाने गईं। - राधेबाबू, थानाध्यक्ष, उदयपुर