{"_id":"61f57be10dc6e51f61174ad5","slug":"state-university-implemented-grading-system-in-b-ed-and-b-p-ed-pratapgarh-news-ald3259339172","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य विवि ने बीएड,बीपीएड में लागू की ग्रेडिंग प्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य विवि ने बीएड,बीपीएड में लागू की ग्रेडिंग प्रणाली
विज्ञापन
education
राज्य विश्वविद्यालय ने स्नातक, परास्नातक के बाद अब बीएड और बीपीएड की मूल्यांकन प्रणाली में बदलाव कर दिया है। छात्र-छात्राओं को परीक्षा उत्तीर्ण करने पर प्राप्तांकों के साथ ग्रेड भी दिया जाएगा। इसकी सूचना राज्य विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजो को भेज दी है।
प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति ने बीएड और बीपीएड की मूल्यांकन प्रणाली में बदलाव कर दिया है। परीक्षा समिति के निर्णय के बाद यह निर्देश दिया गया है कि अब बीएड और बीपीएड के छात्रों को प्राप्तांकों के साथ ग्रेड भी दिए जाएंगे। इसके साथ 25 अंकों की तीन आंतरिक परीक्षाएं कराने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। अभी तक बीएड और बीपीएड में प्रत्येक प्रश्नपत्र की परीक्षा 100 अंकों की होती थी। लेकिन अब यह परीक्षा 75 अंकों की होगी।
जिसे राविवि द्वारा आयोजित कराया जाएगा। जबकि 25 अंकों की परीक्षा कॉलेजों द्वारा कराई जाएगी। इस तरह कुल 100 अंकों की परीक्षा छात्रों को देनी होगी। विश्वविद्यालय द्वारा सभी कॉलेजों को जारी निर्देश में कहा गया है कि महाविद्यालय अपने स्तर से सभी छात्रों को ग्रेडिंग प्रणाली की जानकारी देंगे। शैक्षणिक सत्र के अंदर तीन आंतरिक परीक्षाएं आयोजित कराकर कॉलेज लॉगिन के माध्यम से छात्रों को प्राप्तांकों को अपलोड करेंगे।
विज्ञापन
एलएलबी में भी आंतरिक परीक्षा
राविवि की परीक्षा समिति ने एलएलबी की भी मूल्यांकन प्रणाली में बदलाव किया है। एलएलबी के छात्रों को भी 25 अंकों की तीन आंतरिक परीक्षाएं देनी होंगी। आंतरिक परीक्षा महाविद्यालय द्वारा आयोजित की जाएगी। एलएलबी के छात्रों को भी प्राप्तांकों के साथ ग्रेड दिए जाएंगे।
ऐसे मिलेंगे ग्रेड ग्रेड विवरण अंक
आउटस्टेंडिंग 90-100
+ एक्ससेलेंट 80-90
बहुत अच्छा 70-79
+ अच्छा 60-69
औसत ऊपर 50-59
औसत 40-49
पास 35-39
फेल 0-34
अनुपस्थित
स्नातक और परास्नातक के बाद प्रोफेशनल पाठ्यक्रम बीएड, बीपीएड और एलएलबी की मूल्यांकन प्रणाली में बदलाव किया गया है। ग्रेडिंग प्रणाली के साथ आंतरिक परीक्षा को अनिवार्य किया गया है। नए नियम लागू करने के लिए सभी कॉलेजों को निर्देश जारी किए गए हैं। शशिभूषण सिंह तोमर,वित्त अधिकारी, राज्य विवि