फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   search of 'Saina, sindhu & sania' in villages

गांव-गांव ढूंढ़ी जाएंगी ‘साइना-सानिया और सिंधू’

Fri, 04 Aug 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 04 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
 गांव की छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने के  लिए विकास खंड स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। विभिन्न विधाओं में आयोजित प्रतियोगिता में स्थान बनाने वाले बच्चों को जनपदीय और प्रांतीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


गांव के बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए भारत सरकार ने ‘खेलो इंडिया’ योजना प्रारंभ की है। इस योजना के तहत जिले के प्रत्येक विकास खंडों में स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। छह एकड़ जमीन में निर्मित होने वाले स्टेडियम के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये मिलेंगे। इसी स्टेडियम में प्रतिवर्ष खेल की विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जो बच्चे ब्लाक  स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाएंगे, उन्हें जिला, मंडल और प्रांत स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में खेलने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। फिलहाल जब तक स्टेडियम का निर्माण नहीं हो जाता है, तब तक जिला युवा कल्याण अधिकारी अपने कर्मचारियों को भेजकर प्रत्येक ब्लाक में खेल प्रतियोगिता आयोजित करेंगे। चालू वित्तीय वर्ष में होने वाली प्रतियोगिता के लिए अभी कोई बजट नहीं आया है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि अधिकारियों का आश्वासन मिला है, जल्द ही बजट मिल जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed