{"_id":"740cacaab11259dcc15bf7c07d99b6c2","slug":"sports-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र रहा चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र रहा चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 28 Feb 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
चिलबिला के सोनावां स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में चल रही राज्यस्तरीय खेलकूद व वाद-विवाद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। पूर्व क्षेत्र चैम्पियन रहा जबकि उप विजेता पश्चिमी क्षेत्र रहा। पुरुष वर्ग में चंदौली पॉलीटेक्निक पूर्वी क्षेत्र के रमेश प्रसाद व महिला वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ मध्य क्षेत्र की छात्रा अंजू यादव व्यक्तिगत चैंपियन रहीं। मुख्य अतिथि प्राविधिक शिक्षा मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा ने विजयी छात्र व छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने जीवन में सफलता की उन्हें सीख भी दी।
प्रतियोतियोगिता में 1500 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में चंदौली पॉलीटेक्निक पूर्वी क्षेत्र के रमेश प्रसाद प्रथम, बिजनौर राजकीय पॉलीटेक्निक पश्चिमी क्षेत्र के कपिल कुमार द्वितीय और गोरखपुर पूर्वी क्षेत्र के एमपी पॉलीटेक्निक के सचिन तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह 100 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में जनता पॉलीटेक्निक जहांगीराबाद पश्चिमी क्षेत्र के रेशम पाल प्रथम, राजकीय पॉलीटेक्निक प्रतापगढ़ पूर्वी क्षेत्र के आशुतोष पांडेय दूसरे और राजकीय पॉलीटेक्निक गाजीपुर पूर्वी क्षेत्र के सुंदरम पांडेय तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग 100 मीटर की दौड़ में राजकीय पॉलीटेक्निक बिजनौर पश्चिमी क्षेत्र की छात्रा रोशनी प्रथम, खंडेलवाल पॉलीटेक्निक मथुरा पश्चिमी क्षेत्र की छात्रा आशाअनारदेवी दूसरे व राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ मध्य क्षेत्र की छात्र अंजू यादव तीसरे स्थान पर रही। विकलांग पुरुष वर्ग में सोनू कुमार डीएन पॉलीटेक्निक मेरठ पश्चिमी क्षेत्र एवं महिला वर्ग में कंचन सक्सेना राजकीय महिला पॉलीटेक्निक शामली पश्चिमी क्षेत्र चैंपियन रहीं। इन विजयी मेधावियों को प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया। मंत्री ने कहा कि छात्र व छात्राओं को चाहिए कि वे किसी के विकास में अवरोध उत्पन्न करने के बजाय हमेशा खुद को आगे बढ़ाते रहें। साथ ही उन्होंने नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने में छात्र व छात्राओं से सहयोग मांगा।