{"_id":"649dc81379f89f24d8003fd1","slug":"sp-suspended-monitoring-cell-for-not-working-properly-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-989-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ठीक से काम न करने पर एसपी ने मॉनिटरिंग सेल को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ठीक से काम न करने पर एसपी ने मॉनिटरिंग सेल को किया निलंबित
Thu, 29 Jun 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
अपराधियों पर नजर रखने के लिए गठित मॉनिटरिंग सेल के ठीक से काम न करने पर एसपी सतपाल अंतिल ने सेल के सभी सदस्यों को निलंबित कर दिया है। सेल में एक निरीक्षक, एक उप निरीक्षक और दो सिपाही शामिल थे।
हत्या, लूट, डकैती, साइबर क्राइम, छिनैती और छेड़खानी जैसे अपराध और उसमें संलिप्त अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने, उनके पते-ठिकानों की टोह लेते रहने। संबंधित थाना पुलिस और उच्चाधिकारियों को अपराध और अपराधियों की कार्यपद्धति से अवगत कराते रहने के लिए एसपी ने जनपद स्तर पर मॉनिटरिंग सेल गठित किया था।
बृहस्पतिवार की देर शाम एसपी ने मॉनिटरिंग सेल के कार्यों की समीक्षा की तो रिपोर्ट संतोषजनक नहीं मिली। इससे नाराज एसपी ने सेल के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार यादव, उप निरीक्षक हैदल अली, आरक्षी गोविंदा मधुकर और आरक्षी आशीष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
सेल को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए पूर्व में भी चेतावनी दी गई थी। अपराध नियंत्रण संवेदनशील विषय है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सतपाल अंतिल, पुलिस अधीक्षक