{"_id":"653bde3cbc8a4fa3f1080146","slug":"sp-leaders-organized-jan-chaupal-pratapgarh-news-c-3-1-ald1031-249869-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सपा नेताओं ने लगाई जन चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सपा नेताओं ने लगाई जन चौपाल
Fri, 27 Oct 2023 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 27 Oct 2023 09:28 PM IST
विज्ञापन
आसपुर देवसरा में सपा नेताओं की ओर से जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसके जरिए उन्होंने लोगों को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के कार्यकाल में संपन्न हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराया। सपाइयों ने पतरा, भनईपुर, सेतापुर व भीखमपुर गांव में इसका आयोजन किया। इसमें सपा के पूर्व स्नातक एमएलसी एस पी सिंह, शिव बहादुर, गुड्डू यादव, विजय यादव, जिला पंचायत सदस्य समीर सहित स्थानीय कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन