{"_id":"689b72f7e2817f52b10924ff","slug":"soldier-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-on-highway-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-145545-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से फौजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से फौजी की मौत
विज्ञापन
वाराणसी- लखनऊ राजमार्ग पर सोमवार की रात बेकाबू अज्ञात वाहन की टक्कर से फौजी पंकज पाल की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की शाम शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। प्रयागराज से आए सैनिकों ने पार्थिव शरीर को सलामी दी।
कोतवाली देहात के इसीपुर डंडवा के रहने वाले 29 वर्षीय लांस नायक पंकज कुमार पाल की लद्दाख में तैनाती थी। वह रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाने के लिए छुट्टी लेकर आठ अगस्त को घर आए थे। सोमवार दोपहर वह बैंक की पासबुक अपडेट कराने के लिए शहर आए। रात करीब आठ बजे लौटते समय सिटी चौकी क्षेत्र के सकरनी पुल के पास बेकाबू अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में गंभीर रूप से घायल पंकज को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत नाजुक देख प्रयागराज एसआरएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन रात में ही शव लेकर आ गए। जानकारी के बाद प्रयागराज से सेना के अधिकारी भी जवानों के साथ पहुंचे। सीओ प्रशांत राज ने बताया कि फौजी की मौत सड़क हादसे में हुई है। मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
छोटी बहन की नवंबर में तय है शादी
पंकज तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके पिता इंद्रपाल का पहले ही निधन हो चुका है। अविवाहित पंकज ने बहन की शादी तक स्वयं विवाह न करने का संकल्प लिया था। नवंबर में उनकी छोटी बहन की शादी तय थी, जिसके लिए वह तैयारी कर रहे थे।
पांच साल पहले सेना में मिली थी नौकरी
पंकज कुमार पाल लद्दाख में लांस नायक के पद पर 2020 से इंजीनियर रेजीमेंट में तैनात थे। वह 8 अगस्त को 10 दिन की छुट्टी लेकर घर लौटे थे, ताकि रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहन से राखी बंधवा सकें। भाई व बहनें रोते हुए बेहाल रहे।