फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Solar Light will illuminate 610 houses deprived of electricity

सोलर लाइट से रोशन होंगे बिजली से वंचित 610 घर 

Thu, 28 Feb 2019 12:22 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Solar Light will illuminate 610 houses deprived of electricity
सोलर लाइट
 सौभाग्य योजना से संतृप्त मजरों से यदि आप का घर काफी दूर है, तो विद्युत विभाग पोल व तार खींच कर आपके घर नहीं ले जाएगा, बल्कि योजना के तहत ही विभाग बिजली से वंचित घर को सोलर लाइट से रोशन करेगा। जिले के 610 घर इस श्रेणी के मिले है। विभाग की माने तो इन्हें सोलर लाइट से रोशन करने की कवायद शुरू है। 
विज्ञापन


जिले को बिजली से संतृप्त करने के लिए शासन की ओर से सौभाग्य योजना की शुरूआत की गई। इसके तहत जिले के लगभग 7 हजार मजरों को रोशन किया गया। विद्युतीकरण व पुरानी आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए करीब 389 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था।
विज्ञापन


योजना के तहत उपकेेंद्रों की क्षमता वृद्धि, फीडर दुरूस्तीकरण का कार्य, नई लाइन बिछाने, पोल व तार खींचने का कार्य किया गया। सौभाग्य योजना की सफलता की घोषणा के बाद भी सैकड़ों घर बिजली से वंचित थे।  विभाग ने ऐसे घरों को सोलर लाइट के जरिए रोशन करने की पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग अधिकारियों ने माहभर पहले उपकेंद्र वार टीमे तैनात कर बिजली से वंचित घरों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। इस बार में अधीक्षण अभियंता एसके सिंह ने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत जिले के  प्रत्येक घर को बिजली से रोशन किया जाना है। सोलर लाइट भी सौभाग्य योजना की एक नई पहल है। 

अब तक 100 सोलर लाइट का हो चुका है वितरण 
बिजली से वंचित 610 घरों की यह पहली सूची है। इसके बाद भी अभी दूसरी या तीसरी सूची तैयार की जाएगी। 610 घरों की सूची के सापेक्ष अब तक 100 घरों को सोलर लाइट का वितरण किया जा चुका है। वितरण का क्रम जारी है। 


ऐसे करे आवेदन 
संतृप्त मजरों से घर की दूरी यदि 200 से 400 मीटर है। आप अपने उपकेंद्र पर पहुंचे। यहां अवर अभियंता को इसके बाद में बताए। अथवा अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर भी आकर अपना आवेदन कर सकते है। इसके लिए आधारकार्ड साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed