फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SO scolded women and chased them away, video viral

Pratapgarh News: एसओ ने महिलाओं को फटकाराकर भगाया, वीडियो वायरल

Sat, 12 Aug 2023 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 12 Aug 2023 09:07 PM IST
विज्ञापन
SO scolded women and chased them away, video viral
फरियादियों को सत्कार नहीं देल्हूपुर थाने में मिली दुत्कार
विज्ञापन

फोटो 12
संवाद न्यूज एजेंसी
मानधाता। देल्हूपुर थाने में कुछ महिलाएं रास्ते के विवाद को लेकर पहुंची थीं, जिन्हें एसओ ने फटकाते हुए भगा दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस विभाग की किरकिरी शुरू हो गई।
देल्हूपुर थाना क्षेत्र के कुशफरा (देवीदास का पुरवा) गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष में तनातनी है। गांव के धर्मेंद्र सिंह का पड़ोसी परवीन बानो के परिवार से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। धर्मेंद्र ने रास्ता बंद कर दिया है, जिससे बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं। शुक्रवार को परवीन समेत अन्य महिलाएं अपनी समस्या लेकर थाने पहुंचीं। उनकी समस्या सुनना तो दूर थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने उनको दुत्कारकर भगा दिया। सभी को महिला पुलिसकर्मी से पिटवाने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एसओ की करतूत वायरल होते ही पुलिस की किरकिरी देख अफसरों ने थानाध्यक्ष को फटकार लगाई। हालांकि देल्हूपुर पुलिस का कहना है कि महिलाओं की भीड़ से हाईवे पर जाम लगने की आशंका देख उन्हें डाटकर हटने के लिए कहा जा रहा था। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने कहा कि मामले की जांच कर अधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed