{"_id":"58ff91bd4f1c1b9928c0d50a","slug":"sloganeering-in-various-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी की हत्या से अधिवक्ताओं में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी की हत्या से अधिवक्ताओं में उबाल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
कचहरी में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में हड़ताल कर प्रदर्शन करते वकील।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथी की हत्या पर जिले के अधिवक्ता उबल पड़े। बवाल की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट रहा। नारेबाजी के बीच अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए प्रशासन को 48 घंटे का समय दिया। चेताया कि यदि इसके बाद भी हत्यारे नहीं पकड़े गए तो वे लोग उग्र प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
अधिवक्ता धनंजय मिश्र की हत्या के विरोध में मंगलवार को जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित शुक्ला, महामंत्री जेपी मिश्र की अगुवाई में वकीलों ने कचहरी में प्रदर्शन कर न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव दिया। इस दौरान सीआरओ को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में मांग की गई है कि हत्यारोपियों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाए, पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद दी जाए, सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस जारी हो, मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए। लालगंज कोतवाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके पूर्व धनंजय मिश्र के पार्थिव शरीर पर वकीलों ने कचहरी परिसर में पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर वकील परिषद के अध्यक्ष राधेकृष्ण त्रिपाठी, आनंद पांडेय, भूपेंद्र सिंह, बार अध्यक्ष जवाहरलाल द्विवेदी, सुशील कुमार पांडेय, दीपेंद्र मिश्र, विद्या सागर, राघवेंद्र सिंह, अनुज कुमार जेपी दुबे, शशि कुमार गुप्ता, राजकुमार सिंह, गया प्रसाद मौर्य, विनय सिंह, राजकुमार पटेल, दिनेश पांडेय, भूपेंद्र शुक्ला, आशू सिंह, विजय शंकर त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।