फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sirfire youth firing, narrowly escaped outpost

सिरफिरे युवक ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे चौकी प्रभारी

Wed, 06 Nov 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sirfire youth firing, narrowly escaped outpost
शहर में असलहा लेकर घूम रहे सिरफिरे युवक से तमंचा छीनने के दौरान चौकी प्रभारी बाल-बाल बचे। फायरिंग के दौरान गोली उनके करीब से निकल गई। घटना के बाद वहां भगदड़ मच गई। किसी तरह पुलिस ने उसे काबू में किया और कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

शहर के श्याम बिहारी गली निवासी बिल्लू बादशाह उर्फ साजिद मंगलवार दोपहर घर से बाहर निकला। वह हाथ में असलहा लेकर घूम रहा था। फलमंडी गेट के करीब उसने दो हवाई फायर किए। जिससे वहां सनसनी फैल गई। कोई उसे पकड़ने का साहस नहीं दिखा सका। इस बीच चौकी प्रभारी मकंद्रूगंज अभय सिंह उधर से गुजर रहे थे।
विज्ञापन

उनकी नजर युवक पर पड़ी। उसे पीछे से पकड़ने के लिए चौकी प्रभारी ने सिपाहियों को आगे खड़ा कर दिए। चौकी प्रभारी साजिद का हाथ पकड़कर तमंचा छीनने का प्रयास करने लगे। ठीक उसी समय साजिद ने फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली चौकी प्रभारी के बगल से निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाहियों ने साजिद को दबोच लिया। पिटाई करने के बाद उसकी तलाशी ली तो उसके पास से कारतूस बरामद हुआ। पुलिस उसे कोतवाली ले जाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed