फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Shri Ramlila Samiti took out a tableau.

Pratapgarh News: श्रीरामलीला समिति ने निकाली झांकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Shri Ramlila Samiti took out a tableau.
गोपाल मंदिर से रामलीला समिति द्वारा निकली सीता उत्प​त्ति की झांकी। आयोजक - फोटो : मुआवजे की मांग को लेकर तहसील पहुंचे किसान
श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में सोमवार को दूसरे दिन सीता जन्म की मनमोहक झांकी निकाली गई। शाम चार बजे गोपाल मंदिर से शुरू हुई झांकी में रथ पर सवार राजा जनक और रानी सुलोचना की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

इसमें राजा जनक को खेत में हल चलाते समय घड़ा मिला, जिसमें माता सीता के मिलने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर माता सीता के जयकारे लगाए। झांकी गोपाल मंदिर से चलकर भरत चौक, सदर बाजार और स्टेशन होते हुए वापस गोपाल मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान समिति के संरक्षक रोशनलाल उमर वैश्य, श्याम शंकर सिंह, अध्यक्ष संजय खंडेलवाल, बंटी नेता, शिवम खंडेलवाल, राहुल सोनी, विष्णु सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed