फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Shot dead after stopping from fire, force reached several police stations

आग लगाने से रोकने पर मार दी गोली , कई थानों की फोर्स पहुंची 

Thu, 21 May 2020 11:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 May 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shot dead after stopping from fire, force reached several police stations
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
खेत में कूड़ा करकट जलाने के लिए आग लगाई तो पड़ोसी की बाग के पेड़ झुलसने लगे। उसने मना किया तो उसक पिटाई कर दी गई। इसके साथ ही उसे तमंचे से गोली मार दी गई। गोली उसकी बांह पर लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के मधईपुर पनिगौ गांव निवासी चंदन सिंह पुत्र फतेह बहादुर सिंह ने अपने खेत में कूड़ा करकट में गुरुवार दोपहर आग लगाई थी। इस दौरान उनके पड़ोसी प्रेम बहादुर सिंह पुत्र सूर्यभान सिंह की आम की बाग के पेड़ झुुलसने लगे। इस पर प्रेम बहादुर ने आग को बुझाने के लिए कह दिया।
विज्ञापन


बात बढ़ी तो चंदन ने अपने कई साथियों के साथ उसे लाठी-डंडों से पीट दिया। इसके साथ ही तमंचे से उस पर फायर कर दिया। इससे वह खूनालूद होकर गिर गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मानिकपुर ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामगढ़ में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस दौरान सूचना पर पांच थानों की फोर्स मौके प र पहुंच गई। इसके साथ ही सीओ कुंडा राधेश्याम भी मौके पर पहुंचे। गांव में भी पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed