{"_id":"5ec6c9d68ebc3e90b43ded9c","slug":"shops-open-in-the-hotspot-area-even-after-the-ban-people-fleeing-on-arrival-of-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोक के बाद भी हॉटस्पॉट इलाके में खुलीं दुकानें, पुलिस के आने पर भागे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोक के बाद भी हॉटस्पॉट इलाके में खुलीं दुकानें, पुलिस के आने पर भागे लोग
Fri, 22 May 2020 12:05 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 22 May 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
रोक के बाद भी बृहस्पतिवार को हॉटस्पॉट इलाके में दुकानें खुल गईं। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसे देख दुकानदार अपनी दुकानें बंदकर भाग निकले। पुलिस ने कुछ दुकानों को बंद कराया।
शहर के जिला अस्पताल के इर्द-गिर्द एक किमी के दायरे को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। जहां दुकानों के खुलने पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू है। गुरुवार को पंजाबी मार्केट में कुछ दुकानों को खोल दिया गया। कपड़े की दुकान खुलते ही खरीदारों की भीड़ जुटने लगी।
इस बात की जानकारी मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भागने लगे। कुछ लोगों की दुकानों को पुलिसकर्मियों ने जबरन बंद कराया।
विज्ञापन
इससे काफी देर तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा। सूचना मिलने पर नगर कोतवाल भी मौके पर पहुंचे। दुकान खोलने वाले दुकानदारों की पहचान करने लगे। ऐसे लोगों पर पुलिस लॉकडाउन उल्लंघन की कार्रवाई करेगा।