{"_id":"65ff3972e61c92edd80a2ad6","slug":"shops-closed-in-lachchipur-in-protest-against-beating-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-114380-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: व्यापारी की पिटाई के विरोध में लच्छीपुर में बंद हुई दुकानें, फोर्स रही तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: व्यापारी की पिटाई के विरोध में लच्छीपुर में बंद हुई दुकानें, फोर्स रही तैनात
विज्ञापन
हार्डवेयर व्यापारी की पिटाई के विरोध में व्यापारियों ने लच्छीपुर बाजार में शनिवार को दुकानें बंद कर विरोध जताया। सीओ विनय प्रभाकर साहनी के तमाम प्रयास के बावजूद व्यापारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। दूसरे पक्ष के लोगों ने भी एकत्र होकर एक पक्षीय कार्रवाई पर सवाल खड़े किए।
रानीगंज थाना क्षेत्र के लच्छीपुर बाजार में अभिषेक की हार्डवेयर की दुकान है। शुक्रवार सुबह अभिषेक ने पड़ोसी गांव जमुनीपुर के पप्पू उपाध्याय और उनके बेटे राजकुमार सहित तीन अज्ञात पर लूट और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की।
अभिषेक का कहना है कि पुलिस ने दूसरी तहरीर पर मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। दूसरे पक्ष के राघवेंद्र उपाध्याय ने कोचिंग जा रहे भतीजे सत्यम पर व्यापारी अभिषेक और हिमांशु के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत की। शनिवार को व्यापारी की पिटाई के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। व्यापारियों के विरोध की सूचना पर सीओ और एसओ फोर्स के साथ लच्छीपुर बाजार पहुंचे। सीओ ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही दुकान खोलने की बात कही।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष के लोगों ने एकत्र होकर पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए बाजार में पुलिस फोर्स तैनात रही। सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि व्यापारियों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर दुकानें खुलवा दी गई हैं।