{"_id":"577021a94f1c1b691679a797","slug":"shaheed-styaprakash-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद सिपाही के परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद सिपाही के परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु तस्करों की गोली से शहीद सिपाही सत्य प्रकाश सरोज के परिजनों ने मांग पूरी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इससे जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। इस बात की जानकारी मिलते ही एडीएम व एएसपी मातहतों के साथ शहीद सिपाही के घर पहुंचे। कई घंटे की मशक्कत के बाद अफसरों ने उनकी मांगों को पूरा कराने व सीएम तक उनका पत्र पहुंचाने का वादा किया। 16 घंटे बाद परिजनों ने अधिकारियों की बात मानी और शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए।
बतादें कि अंतू थाना क्षेत्र के नरिया निवासी सत्यप्रकाश सरोज पुत्र रामयश वर्ष 2006 में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। वह फैजाबाद जनपद के इनायतनगर थाने की हैरिंगटनगंज पुलिस चौकी पर तैनात थे। 22 जून की शाम मलेथू बुजुर्ग गाव के पास पशु तस्करों से मुठभेड़ में सत्यप्रकाश को गोली लग गई थी। इलाज के दौरान 25 जून को उसकी सांसें थम गईं। देर रात फैजाबाद से साथी शव लेकर नरिया पहुंचे। रविवार की सुबह परिवार के लोगों ने मुख्यमंत्री से परिवार के दो सदस्यों को नौकरी व 50 हजार की आर्थिक सहायता के साथ मां- बाप को पेंशन की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। सूचना पर एसओ, सीओ सिटी, तहसीलदार सदर पहुंचे। परिवार के लोगों को हर संभव मदद का भरोसा देने लगे। लेकिन वे किसी की एक भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे। अपर जिलाधिकारी पुनीत शुक्ला व एएसपी स्वामीनाथ भी मौके पर पहुंचे। कई चक्र की वार्ता के बाद अधिकारियों ने परिवार के लोगों से वादा किया उनकी मांगों को वे सीएम तक पहुंचाएंगे। शहीद सिपाही के पिता के प्रार्थना पत्र को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया। तब जाकर 16 घंटे बाद शहीद सिपाही के शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर परिजन रवाना हुए। इसके बाद जाकर परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।