फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Shadow silence in hotspot area, CashWan got two hours relaxation

हॉटस्पॉट इलाके में छाया सन्नाटा, कैशवैन को दो घंटे की मिली ढील 

Fri, 15 May 2020 11:50 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 May 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Shadow silence in hotspot area, CashWan got two hours relaxation
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
शहर के हॉटस्पॉट जिला अस्पताल के आसपास पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। बॉब, एसबीआई और ग्रामीण बैंक की कैश वैन के लिए दो घंटे की ढील दी गई है। शहर के अतिव्यस्तम इलाके में लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। होम डिलेवरी के माध्यम से सामानों की आपूर्ति की जा रही है। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में कोरोना मरीज की मौत के बाद एक किमी परिसर को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। राजापाल टंकी चौराहा से चौक तक रास्ते को पूरी तरह सील कर दिया है। एसबीआई के सामने से चौक तक भीषण बैरीकेटिंग की गई है।
विज्ञापन


जिससे पैदल व्यक्तियों को अंदर घुसने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से शाम तक भारी संख्या में तैनात रहने वाली फोर्स लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात है। राजा प्रताप बहादुर पार्क में दवाओं के  थोक विक्रेताओं के साथ ही अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्सरे की दुकानें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा क्षेत्र का हब कहा जाने वाला जिला अस्पताल का एरिया हॉटस्पॉट घोषित होने से जांच कराने और दवा लेने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि पुलिस की सख्ती के चलते कोई भी व्यक्ति अंदर नहीं घुसने पा रहा है।

इधर बैंक ऑफ बडौदा, एसबीआई और बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक के कैश वैन को आने-जाने के लिए दो घंटे की ढील दी गई है। इससे सभी एटीएम में रुपये डालने में मदद मिल रही है। 

एसबीआई कृषि शाखा में जमा करें चालान 

एसबीआई की मुख्य शाखा बंद होने से चालान जमा करने में हो रही परेशानी के चलते भंगवाचुंगी स्थित एसबीआई की कृषि शाखा में चालान जमा करने की छूट दी गई है। वरिष्ठ कोषाधिकारी दीपक बाबू ने बताया कि मुख्यशाखा हॉटस्पॉट जोन में होने के कारण एसबीआई की कृषि शाखा में चालान जमा करने की व्यवस्था की गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed