फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Shadow of the Eid in the Market

बाजार में छाया ईद का उल्लास 

Tue, 04 Jun 2019 12:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 04 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
Shadow of the Eid in the Market
eid market - फोटो : pratapgarh
शहर से गांव तक ईद की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। लोग अपने घरों की साफ-सफाई के बाद खरीदारी में जुट गए हैं। सोमवार को बाजारों रौनक छाई रही। दिन में भीषण गर्मी के बावजूद उत्साह में कोई कमी नहीं आई।
विज्ञापन


रात के समय बाजारों में रतजगा जैसा माहौल है। ईद का त्योहार खुशी के बीच मनाने के लिए हर कोई खरीदारी में जुटा हुआ है। जगह-जगह कपड़े की दुकान, कॉस्मेटिक की दुकानों के अलावा ईद के लिए विशेष तौर पर सेंवई और फलों की दुकान लगाई गई है।
विज्ञापन


शहर के फलमंडी, पंजाबी मार्केट, चौक घंटाघर, श्रीराम तिराहा में दुकानों पर भीड़ के चलते जाम के हालात बने हुए हैं। बाजारों में ऋृंगार सामग्री, टोपी, इत्र के अलावा घर के सजावट के सामान उपलब्ध हैं। शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों के लोग भी बाजारों में जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंवई 80 रुपये प्रति किलो से 250 रुपये किलो तक बाजार में बिक रही है। फलमंडी के दुकानदार शाहिद ने बताया कि मखमली टोपी, गोल टोपी की कीमत 50 रुपये से शुरू है। दूसरी टोपी भी 10 रुपये में बिक रहीं हैं।

सफेद के अलावा रेशम, चाइना जालीदार टोपी का उत्साह भी लोगों में बरकरार है। बाजार में रेडीमेड कपड़ों की धूम है। महंगी सिलाई और टेलर्स की दोनों पर भीड़ बढ़ने की वजह से ग्राहक रेडीमेड बुर्का और कुर्ता पायजामा को तवज्जो दे रहे हैं।

बुर्का में मुुंबई की डिजाइन तो कुर्ता में लखनवी कुर्ता मांग में सबसे ऊपर है। बुर्का की कीमत डेढ़ हजार से रुपये से शुरू हैं तो कुर्ता पायजामा औसतन पांच सौ रुपये से 15 सौ रुपये तक के हैं।


दुकानदारों की मानें तो महिलाओं की भीड़ तीन गुना तक बढ़ गई है। चूड़ी , क्राकरी व कपड़ों की दुकानें रात भर खुलने लगी हैं। चूड़ी का एक सेट पांच सौ रुपये से 2500 हजार रुपये तक का है। सामान्य चूड़ी भी 60 रुपये दर्जन की कीमत में बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed