फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Seventeen special buses to make Kumbh bath

सत्तर स्पेशल बसें कराएंगी कुंभ स्नान

Thu, 10 Jan 2019 12:55 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Jan 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
Seventeen special buses to make Kumbh bath
Prayagraj Kumbh 2019
कुंभ मेले में जाने वाले स्नानार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़ेे, समय से उन्हें बस मुहैया हो जाए, इस लिए शासन ने प्रतापगढ़ डिपो को 70 स्पेशल बसें मुहैया कराई हैं। 12 जनवरी से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके अतिरिक्त डिपो से संचालित हो रही 88 बसें भी स्नानार्थियों को स्नान कराएंगी।  
विज्ञापन

प्रतापगढ़ डिपो से 88 बसों का संचालन हो रहा है। मगर इनमें से 15 बसें खटारा हो गई हैं। कुंभ मेले में बेल्हा से प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन रहेगा। साथ ही फैजाबाद, सुलतानपुर, बस्ती, अमेठी, गोंडा, बहराइच आदि जनपदों के लोग भी प्रतापगढ़ से होकर गुजरते हैं। इस बार कुं भ मेले के पहले फैजाबाद और लखनऊ से प्रयाग को जाने वाली ट्रेनों को कोहरे के चलते निरस्त कर दिया गया है। इसके चलते स्नानार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता था।
विज्ञापन

एआरएम ने आरएम ने शासन से पत्राचार कर 100 स्पेशल कुंभ बसों की मांग की। शासन ने प्रतापगढ़ डिपो को 70 स्पेशल मेला बसें मुहैया करा दी हैं। पहले स्नान पर्व मकर संक्रांति के तीन दिन पहले ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जिससे कल्पवासियों और स्नानार्थियों को परेशान न होना पड़े।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण इलाके से भी चलेंगी बसें  
स्नानार्थियों को कुंभ मेले में ले जाने के लिए जिले के ग्रामीण इलाकों से भी बसों का संचालन किया जाएगा। एआरएम ने  बताया कि सैफाबाद से एक, पट्टी से तीन, लालगंज से तीन, रानीगंज से दो, संडवाचंद्रिका से दो, मदाफरपुर से एक बस का जहां संचालन किया जाएगा वहीं दो बसें मानधाता के रास्ते से प्रयाग जाएंगी। एआरएम ने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रतापगढ़ डिपो की बसों को फैजाबाद, गोंडा, अमेठी, सुलतानपुर, बलरामपुर भी भेजा जाएगा।  

भीड़ के मुताबिक होगा बसों का संचालन  
एआरएम महेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मेला स्पेशल बसों के  संचालन के लिए कोई समय सीमा तय नहीं है। 24 घंटे 20 बसें डिपो में खड़ी रहेंगी। यदि एक बस में 25 से अधिक यात्री संगम नगरी के लिए सवार हो जाते हैं तो उन्हें रवाना कर दिया जाएगा।  


कुंभ मेले में स्पेशल बसें रोजाना चलाई जाएंगी। प्रतापगढ़ डिपो में पहले से ही 88 बसें हैं। शासन ने 70 बसें और मुहैया करा दी हैं। इससे स्नानाथ्र्रियों और कल्पवासियों को परेशान नहीं होना होगा।  
महेशचंद्र श्रीवास्तव, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed