{"_id":"64c3df9991be9569240d90d4","slug":"seven-stolen-bikes-recovered-four-arrested-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-2249-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: चोरी गई सात बाइक बरामद, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: चोरी गई सात बाइक बरामद, चार गिरफ्तार
Fri, 28 Jul 2023 09:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 28 Jul 2023 09:02 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पट्टी। कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरों के एक गैंग का पर्दाफाश करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को चोरी गई सात बाइक बरामद करने में कामयाबी मिली है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी, चोरी एवं माल बरामदगी में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है।
कोतवाली के उपनिरीक्षक अजीत कुमार सहयोगियों के साथ सलाहपुर नहर पुलिया पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो युवकों को संदिग्ध पाकर रोका गया तो उनकी बाइक चोरी की निकली तथा बाइक पर लगी नंबर प्लेट भी नकली थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पांच और बाइक बरामद की। इस तरह कुल सात बाइक बरामद हुई।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपी दयाराम निवासी सलाहपुर कोतवाली पट्टी एवं सूरज पाल निवासी तातो मुरैनी जनपद सुल्तानपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उनके गैंग के दो सदस्य रोशन निवासी दियांवा आसपुर देवसरा एवं सुनील रजक निवासी बिबिया करनपुर थाना कंधई के नाम सामने आए।