फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Seven alcohol smugglers sent to jail, 27 nominated including block chief

सात शराब तस्करों को भेजा जेल, ब्लॉक प्रमुखपति समेत 27 नामजद

Sun, 04 Apr 2021 12:53 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Seven alcohol smugglers sent to jail, 27 nominated including block chief
हथिगवां थाना क्षेत्र में बरामद अवैध शराब को देखते एसपी आकाश तोमर। - फोटो : PRATAPGARH
हथिगवां के मोहद्दीनगर में छापे के दौरान बरामद 25 लाख की अवैध शराब, रैपर समेत उपकरण के मामले में शनिवार को महिला समेत सात लोगों को पुलिस ने जेल भेजा है। बाबागंज के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुखपति समेत 27 लोगों व कुछ अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शराब माफिया गुड्डू सिंह व सुधाकर सिंह समेत अन्य आरोपी अपने घरों से फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश चंद्र द्विवेदी ने बृहस्पतिवार की रात आबकारी निरीक्षक बद्रीनाथ के साथ मोहद्दीनगर में शिवमूर्ति यादव के मकान पर छापा मारा था। इस दौरान वहां से 25 लाख कीमत की अवैध शराब व उपकरण बरामद करते हुए दिवाकर सिंह, शुभम सिंह निवासी बलीपुर, ज्ञान देवी पत्नी अवधेश, रति देवी पत्नी शिवसूरत, रोली पुत्री शिवमूर्ति, भारत लाल यादव, मंजुला पत्नी शिवमूर्ति यादव निवासी कंधई का पुरवा को दबोच लिया।
विज्ञापन

पकड़े लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने राहुल यादव निवासी कंधई का पुरवा, गुड्डू सिंह उर्फ संजय प्रताप सिंह, संतोष सिंह, संजय सिंह निवासी बलीपुर, श्यामबाबू शुक्ला निवासी आलापुर थाना नवाबगंज, कमलेश कुमार यादव, राजेश सरोज, मुन्ना नाई निवासी मोहद्दीपुर, मुन्ना सरोज, राहुल सिंह, विष्णु सरोज बलीपुर, बाबगंज के निवर्तमान प्रमुखपति हितेश उर्फ पंकज सिंह, संजीव सिंह, अनूप सिंह निवासी संग्रामगढ़, महेंद्र प्रताप सिंह अनखोरिया कुंडा, सुधीर कुमार सिंह निवासी झोकवारा नवाबगंज, अतुल सिंह सरुआ जमेठी कुंडा, राकेश रजनपुर कुंडा, सुधाकर सिंह पुरमई सुल्तानपुर महेशगंज, कमलेश कुमार पटेल पूरे मैकू हिनाहूं नवाबगंज सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने दिवाकर सिंह, शुभम सिंह निवासी बलीपुर, ज्ञान देवी पत्नी अवधेश, रति देवी पत्नी शिवसूरत, रोली पुत्री शिवमूर्ति, भारत लाल यादव, मंजुला पत्नी शिवमूर्ति यादव निवासी कंधई को जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेशचंद्र ने बताया कि शराब माफिया गुड्डू सिंह, सुधाकर सिंह समेत अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार पुलिस दबिश दे रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
शराब माफिया ने फैला रखा है कुंडा में अवैध शराब का साम्राज्य
हथिगवां के नौबस्ता झाझामऊ में बनी अवैध शराब की सप्लाई बिहार प्रांत तक होती है। शराब माफिया गुड्डू सिंह व सुधाकर सिंह ने कुंडा समेत आसपास के जनपदों में अवैध शराब का साम्राज्य फैला रखा है। प्रयागराज, कौशांबी व रायबरेली जनपद में भी बंद राइस मिल व ईट भट्ठों में गोदाम बना रखा है। पूछताछ के बाद पुलिस की ऐसे ठिकानों पर छापा जारी है।
जिले मेें अवैध शराब का कारोबार कई सालों से चल रहा है। तमाम प्रयास के बाद भी इस मौत के कारोबार पर ब्रेक नहीं लग सका। जिले में लगातार जहरीली मौत के सेवन से हो रही मौतों को देखते हुए एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश व आईजी केपी सिंह अपनी टीम के साथ खोजबीन कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर भी कमान संभालने के बाद अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई में जुटे हुए हैं। पुलिस के अनुसार हथिगवां के नौबस्ता झाझामऊ में शुक्रवार की रात गोशाला में दस करोड़ की अवैध शराब व केमिकल बरामद हुआ था। अभी भी ऐसे ठिकानों पर अवैध शराब व गोदाम की खोजबीन पुलिस कर रही है।

यहां बनी अवैध शराब बिहार प्रांत तक शराब माफिया संजय सिंह उर्फ गुड्डू सिंह द्वारा सप्लाई होती रही है। इसके अलावा वह अपने सहयोगी शराब माफिया सुधाकर सिंह समेत अन्य सहयोगियों की मदद से प्रयागराज, कौशांबी, रायबरेली में भी बंद ईट भट्ठे व राइस मिल में गोदाम बना रखा है। चर्चा तो यहां तक है कि जिले की सीमा पर अभी भी इनका कारोबार संचालित हो रहा है। शराब माफिया गुड्डू सिंह व सुधाकर सिंह के ऊपर पहले भी अवैध शराब के कारोबार का मुकदमा दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed