{"_id":"5bc2307cbdec226966334f4b","slug":"service-book-in-the-custody-of-teacher-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक नेता दबाकर बैठे हैं अध्यापकों की सेवा पुस्तिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक नेता दबाकर बैठे हैं अध्यापकों की सेवा पुस्तिका
pratapgarh
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक नेता इतने हावी हैं कि डीएम के आदेश के बाद भी अध्यापकों की सेवा पुस्तिका विभाग में जमा करने के बजाय दबाकर बैठे हुए हैं। विभागीय अधिकारी भी सेवा पुस्तिका जमा कराने के बजाय शिक्षक नेताओं के दबाव में नहीं बोल पा रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में तैनात अध्यापकों की सेवा पुस्तिका शिक्षक नेताओं ने दबाकर रख ली है। वास्तव में शिक्षकों की सेवा पुस्तिका खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में होनी चाहिए। मगर अध्यापकों के वार्षिक वेतन वृद्धि, एरियर भुगतान में खेल करने के लिए शिक्षक नेताओं ने सेवा पुस्तिका दबाकर रख ली है।
इससे चहेते अध्यापकों को एक साल में दो-दो वार्षिक वेतन वृद्धि लगाने के साथ ही विरोधी अध्यापकों की सेवापुस्तिका में गलत तथ्य अंकित कर दिया जाता है। पीड़ित शिक्षकों ने जब इसकी शिकायत डीएम से की तो सेवापुस्तिका बीएसए कार्यालय में जमा कराने का आदेश दिया। लगभग दो माह का समय बीतने के बाद भी अधिकांश शिक्षक नेताओं ने अभी तक अध्यापकों की सेवापुस्तिका नहीं जमा की है। इधर विभागीय अधिकारी भी शिक्षक नेताओं का खुलकर विरोध नहीं कर पा रहे हैं। इससे अभी तक विभाग में सेवा पुस्तिका नहीं पहुंची है। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सेवा पुस्तिका जमा नहीं करने वाले शिक्षक नेताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।